पूरे चीन को जद में लेने वाली बैलिस्टिक मिसाइल जल्द होगी सेना में शामिल
नई दिल्ली। पूरे चीन को जद में लेने वाली इंटरकोंटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल बनकर तैयार हो रही है। यह अग्रि-V मिसाइल अपने लक्ष्य को चीन तक मारने में सक्षम होगी, जो भारतीय सेना की ताकत को दोगूनी करने में मदद करेगी। 5000 किमी तक अटैक करने में सक्षम यह मिसाइल परमाणु हथियार भी ले जा सकती है। इस मिसाइल को जल्द ही स्ट्रैटिजिक फोर्सेस कमांड में शामिल किया जाएगा।

सैन्य सूत्रों के मुताबिक, मिसाइल को एसएफसी में शामिल करने से पहले इसका कई बार ट्रायल किया जा चुका है। डिफेंस सूत्रों ने कहा कि इस मिसाइल की खासियत है कि यह पूरे चीन को जद में लेने में सक्षम है। फिर चाहे बीजिंग या हांगकांग, यह मिसाइल किसी लक्ष्य के लिए बिल्कुल अचूक है।
पिछले माह ओडिशा के तट से अग्रि-V का सफल परीक्षण करते वक्त सूत्रों ने कहा था कि अगले हफ्तों के लिए कई अन्य प्री-इंडक्शन टेस्ट की भी योजना चल रही है। अग्नि-V प्रोजेक्ट में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि यह एक रणनीतिक हथियार है, जो दुश्मन के हमले से बचाव के रूप में भी काम करेगी।
उन्होंने कहा कि अग्नि-V को बहुत आधुनिक हथियार के रूप में तैयार किया गया है। इसमें नेविगेशन के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल तो किया गया ही है, लेकिन साथ में यह परमाणु हथियार भी ले जाने में सक्षम है, जिससे इसकी ताकत और ज्यादा बढ़ जाती है। पड़ोसी देशों से बढ़ते खतरों को देखते हुए, इस मिसाइल को सेना में शामिल किया जा रहा है। बता दें कि दुनिया में सिर्फ अमेरिका, चीन, फ्रांस और नॉर्थ कोरिया के पास ही इंटरकोंटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है।












Click it and Unblock the Notifications