मोदी सरकार के मंत्रियों, जजों, पत्रकारों के फोन टैप होने का दावा, स्वामी जारी कर सकते हैं नाम की लिस्ट

नई दिल्ली, 18 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सोशल मीडिया पर बड़ा दावा किया है। स्वामी ने ट्वीट करके लिखा कि काफी मजबूत अफवाह है कि आज शाम को वॉशिंगटन पोस्ट और लंदन गार्जिन एक रिपोर्ट प्रकाशित करने जा रहे हैं जिसमे दावा किया गया है कि मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्रियों, आरएसएस के नेताओं और सुप्रीम कोर्ट के जज व पत्रकारों का फोन टैप किया गया है। इसके लिए इजराइल की कंपनी पेगासस को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। स्वामी ने कहा कि अगर इस खबर की पुष्टि होती है तो मैं ये लिस्ट को साझा करूंगा।

swami

स्वामी के ट्वीट के बाद टीएमसी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि इस फोन टैपिंग में विपक्ष के कई नेता भी निशाने पर है। वहीं पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने कहा कि मेरी जानकारी के अनुसार पेगासस का खुलासा काफी बड़ा होने वाला है। वरिष्ठ पत्रकार शीला भट्ट ने भी शनिवार रात को ट्वीट करके इसी तरह का दावा किया था कि भारत सहित दुनिया के अलग-अलग देशों से जुड़ी काफी बड़ी खबर ब्रेक होने वाली है। .जब 2019 में पेगासस खबरों में आया था तो उस वक्त आईटी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद ने संसद में कहा था कि पेगासस द्वारा भारत में किसी भी तरह का अनाधिकृत कृत्य नहीं पाया गया है।

बता दें कि इससे पहले 2019 में भी इजराइल द्वारा निर्मित स्पाईवेयर चर्चा में आया था। व्हाट्सएप की ओर से कहा गया था कि वह इजराइल की कंपनी के खिलाफ केस कर रहा है क्योंकि इसी के जरिए 1400 लोगों के व्हाट्सएप की जानकारी उनके फोन से हैक की गई थी। इसमे कई भारतीय लोगों के नाम भी शामिल होने का आरोप था। रिपोर्ट के अनुसार पेगासस ने भारत के तकरीबन दो दर्जन बुद्धिजीवियों, वकीलों, दलित एक्टिविस्ट, पत्रकारों के अकाउंट की जानकारी को हैक किया था। इस घटना के तकरीबन डेढ़ साल बाद एक बार फिर से इजराइल की कंपनी पेगासस चर्चा में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+