भारत का सबसे सस्‍ता राज्‍य 'तमिलनाडु'

jayalalitha
चेन्‍नई। चुनाव के समय भाजपा की मार्केटिंग ही कुछ ऐसी थी कि लोगों को अपनी आंखों पर पट्टी बांधनी ही पड़ी नहीं तो विकास का दावा करने वाले नरेंद्र मोदी कभी देश के प्रधानमंत्री नहीं बनते। आम जनों को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन यही सच है।

तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री जे जयललिता ने अपने राज्‍य में जो विकास कार्य किया है उसकी तुलना में कोई भी राज्‍य भी इस पायदान पर नहीं टिक सकता। मोटे तौर पर कहा जाए तो तमिलनाडु देश का सबसे सस्‍ता राज्‍य है जहां गुजरात की ही भांति 24 घंटे बिजली समेत अन्‍य मूलभूत सुविधाएं मिलती हैं। देश भर में तमिलनाडु ही एक ऐसा राज्‍य है जहां आम जनों काे सबसे सस्‍ता भोजन उपलब्‍ध हो सकता है।

मुख्‍यमंत्री जयललिता ने अपने राज्‍य के गरीबों के लिए सस्‍ते भोजन से लेकर सस्‍ती दवाई तक सभी कुछ उपलब्‍ध करा रखा है। अम्‍मा नाम से चलने वाली 'अम्‍मा कैंटीन, 'अम्‍मा ड्रग स्‍टोर्स', 'अम्‍मा वॉटर', 'अम्‍मा नमक' और 'अम्‍मा बस' तमिलनाडु को अन्‍य राज्‍यों से बिल्‍कुल अलग करती है।

सस्‍ता भोजन
तमिलनाडु में सस्‍ता भोजन दिए जाने के लिए अम्‍मा कैंटीन का संचालन शुरु किया गया है। इस कैंटीन में 1 रुपए में 1 इडली और मात्र 15 रुपए में पेट भर भोजन मिल जाता है। अन्‍य राज्‍यों से आने वाले लोगों को पेट भर भोजन वो भी सस्‍ते दामों में शायद ही कोई सरकार देती हो।

सस्‍ती दवाई:
आज के समय में अगर सबसे ज्‍यादा पैसा कहीं खर्च होता है तो वो है दवाई। लेकिन जयललिता ने एक ऐसी व्‍यवस्‍था शुरु कर दी है कि अब दवाइयां भी सस्‍ते दामों पर ही उपलब्‍ध हो रही हैं। अम्‍मा ड्रग स्‍टोर नाम से चलने वाली मेडिकल शॉप में सभी दवाइयां रियायती दरों पर उपलब्‍ध कराई जाती हैं। इस योजना को शुरु करने का उद्देश्‍य यही है कि गरीब भी अपने मरीज का सही तरीके से इलाज करा सके।

सस्‍ता पानी:
अम्‍मा कैंटीन की ही तर्ज पर अम्‍म वॉटर को भी याुरु किया। सभी जानते हैं कि तमिलनाडु में जबरदस्‍त पूरे साल गर्मी पड़ती है। ऐसे में यह अम्‍मा वॉटर बिसलेरी और अन्‍य निजी कंपनियों की पानी बोतल से काफी सस्‍ती है। तमिलनाडु में हर गरीब इंसान भी बाजार से पानी की बोतल खरीदकर अपनी प्‍यास बुझा सकता है।

सस्‍ता आवागमन:
तमिलनाडु में रहने वाले लोगों को आवागमन में कोई दिक्‍कत न हो और ज्‍सादा पैसे भी न देने पड़े इसके लिए अम्‍मा बस का संचालन शुरु किया गया है। इन बसों में यात्रियों से कम पैसे किराए के तौर पर वसूले जाते हैं। बता दें कि ऐसी बसों की सुविधा अन्‍य राज्‍यों में नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+