राहुल गांधी के दावे पर विदेश मंत्रालय की सफाई, बताया क्यों रद्द हुआ भारत-रूस शिखर सम्मेलन

India-Russia Meet: भारत का चीन और पाकिस्तान के साथ लंबे वक्त से विवाद चल रहा है। इस बीच रूस लगातार भारत का समर्थन करता रहा। साथ ही उसकी ओर से काफी सैन्य उपकरण भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। जल्द ही भारत और रूस का वार्षिक शिखर सम्मेलन होने वाला था, जो रद्द कर दिया गया। इस फैसले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने सरकार को घेरा था, जिस पर अब विदेश मंत्रालय और रूसी दूतावास ने सफाई दी है।

summit

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन 2020 (India-Russia annual summit 2020) कोरोना महामारी के कारण नहीं हो रहा है। दोनों सरकारों के बीच एक पारस्परिक रूप से सहमति के बाद ही ये निर्णय लिया गया। इसके पीछे कोई अन्य कारण नहीं है। जो भी इस मामले को लेकर भ्रामक और गलत खबरें फैला रहे हैं, उनकी हरकत गैरजिम्मेदाराना है। उन्होंने भारत और रूस के रिश्ते को मजबूत और महत्वपूर्ण बताया है।

वहीं रूस ने भी इसके पीछे कोई अन्य कारण होने से इनकार किया है। भारत में रूस के राजदूत ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से भारत-रूस के वार्षिक शिखर सम्मेलन को रद्द किया गया है। इसकी नई तारीखों के लिए हम भारत के संपर्क में हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमें विश्वास है कि इस सम्मेलन को निकट भविष्य में आयोजित किया जाएगा, साथ ही भारत और रूस आपसी संबंध के जरिए विकास करते रहेंगे।

क्या था राहुल गांधी का बयान?
वहीं 20 साल बाद रूस और भारत के बीच शिखर सम्मेलन रद्द होने पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने एक खबर को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा कि रूस, भारत का एक महत्वपूर्ण दोस्त है। पारंपरिक संबंध को नुकसान हमारी अदूरदर्शिता है और यह भविष्य के लिए घातक होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+