देश की 10 सबसे अमीर महिलाओं में अंबानी-अडानी की पत्नियों का नाम तक नहीं, ये 17 औरतें कर रहीं छप्पर फाड़ कमाई
India Richest Women List 2024: भारतीय महिलाएं दुनियाभर में अब बिजनेस में अपना नाम और पहचान दोनों बना रही हैं। इसका उदाहरण 'Forbes World Billionaire List 2024' में भी देखने को मिला है। इस लिस्ट में भले ही पुरुषों का दबदबा है लेकिन इसमें 17 महिलाओं का भी नाम शामिल है। आइए जानें इन महिलाओं की कितनी है संपत्ति?

'फोर्ब्स वर्ल्ड बिलियनेयर लिस्ट-2024' लिस्ट में 00 भारतीयों को शामिल किया गया है। भारतीय अरबपतियों की सूची में मुकेश अंबानी पहले नंबर और गौतम अडानी दूसरे नंबर पर हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत की 17 अरबपति यानी सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी और गौतम अडानी की पत्नी प्रीति अडानी का नाम तक नहीं है।
फोर्ब्स की लिस्ट में भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल हैं। जिनकी संपत्ति 35.5 अरब डॉलर बताई गई है। सावित्री जिंदल 'जिंदल समूह' की अध्यक्ष हैं। वहीं भारत की दूसरी सबसे अमीर महिला रेखा झुनझुनवाला हैं, इनकी नेटवर्थ 8.5 अरब डॉलर बताई गई है। रेखा झुनझुनवाला दिवंगत राकेश झुनझुनवाला की पत्नी हैं।

India Women Billionaires Net Worth: आइए जानें भारत की 17 सबसे अमीर महिलाएं कौन-कौन हैं?
| ग्लोबल रैंक | नाम | नेटवर्थ (संपत्ति) | उम्र | आय का स्रोत | इंडस्ट्री |
| 46. | सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) | $33.5 B | 74 | स्टील | धातु और खनन उद्योग |
| 298. | रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) | $8.5 B | 60 | इन्वेस्टमेंट | फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट |
| 612. | विनोद राय गुप्ता (Vinod Rai Gupta) | $5 B | 78 | इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट | मैन्युफैक्चरिंग |
| 648. | रेणुका जगतियानी (Renuka Jagtiani) | $4.8 B | 70 | रिटेल | फैशन एंड रिटेल |
| 835. | स्मिता कृष्णा गोदरेज (Smita Crishna Godrej) | $3.8 B | 73 | उपभोक्ता वस्तु (Consumer goods) | अलग-अलग सेक्टर में |
| 949. | राधा वेम्बू (Radha Vembu) | $3.4 B | 51 | बिजनेस सॉफ्टवेयर | टेक्नोलॉजी |
| 991. | अनु आगा (Anu Aga) | $3.3 B | 81 | इंजीनियरिंग | कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग |
| 1033. | लीना तिवारी (Leena Tewari) | $3.2 B | 66 | फार्मास्यूटिकल्स उद्योग | हेल्थ केयर |
| 1143. | फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar) | $2.9 B | 61 | रिटेलिंग | फैशन एंड रिटेल |
| 1238. | किरण मजूमदार शॉ (Kiran Mazumdar Shaw) | $2.7 B | 71 | बायोफार्मास्यूटिकल्स | हेल्थ केयर |
| 1545. | मृदुला पारेख (Mrudula Parekh) | $2.1 B | 76 | ग्लू (गोंद) | मैन्युफैक्चरिंग |
| 1945. | सरोज रानी गुप्ता (Saroj Rani Gupta) | $1.6 B | 73 | स्टील ट्यूब | मैन्युफैक्चरिंग |
| 1945. | रेनू मुंजाल (Renu Munjal) | $1.6 B | 69 | मोटरसाइकिलें | मोटर वाहन |
2287. | सारा जॉर्ज मुथूट (Sara George Muthoot) | $1.3 B | 63 | फाइनेंसियल सर्विस | फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट |
| 2410. | अल्पना दांगी (Alpana Dangi) | $1.2 B | 51 | इन्वेस्टमेंट | फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट |
| 2545. | सुब्बम्मा जस्ती (Subbamma Jasti) | $1.1 B | 91 | फार्मास्यूटिकल्स | हेल्थ केयर |
| 2545. | कल्पना पारेख (Kalpana Parekh) | $1.1 B | 71 | ग्लू (गोंद) | मैन्युफैक्चरिंग |
नोट: टेबल में दी गई अमीर महिलाओं की रैकिंग 'फोर्ब्स वर्ल्ड बिलियनेयर लिस्ट-2024' के आधार पर बनाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications