यूके के नागरिकों के लिए भारत ने फिर से शुरू की ई-वीजा की सुविधा

कोरोना महामारी के दौरान यूके के नागरिकों को भारत आने के लिए ई-वीजा फैसिलिटी को रोक दिया गया था, लेकिन अब इसे एक बार फिर से शुरू किए जाने का फैसला लिया गया है। यूके के जो नागरिक भारत आना चाहते हैं उनके लिए ई-वीजा की सुविधा को एक बार फिर से शुरू किया जा रहा है। यूके में भारत के हाई कमिश्नर विक्रम डोरेस्वामी ने वीडियो संदेश के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नागरिकों के लिए जल्द यह सुविधा शुरू की जाएगी और इसकी तारीख का ऐलान जल्द किया जाएगा। यही नहीं हाई कमिश्नर ने कहा कि इस सुविधा की शुरुआत होने के बाद यूके के हमारे दोस्तों को भारत आने में और भी आसानी होगी।
हाई कमिश्नर विक्रम ने कहा कि हम एक बार फिर से ई-वीजा सुविधा की शुरुआत कर रहे हैं। जल्द ही इसकी तारीख का ऐलान किया जाएगा। इसके बाद यूके के हमारे मित्रों को भारत आने में आसानी होगी। हम आपका फिर से स्वागत करते हैं, ई-वीजा के साथ ही आपके दरवाजे पर वीजा जैसी तमाम सुविधाओं को फिर से शुरू किया जा रहा है। हम शीतकालीन मौसम में आप सभी का भारत में त्योहारों के मौसम में स्वागत करते हैं।
इससे पहले अगस्त माह में यूके के इमिग्रेशन की ओर से कहा गया था कि भारतीय नागरिकों सर्वाधिक संख्या में यूके पढ़ाई के लिए और वर्क वीजा दिया गया। भारत ने इस लिहाज से चीन को पीछे छोड़ दिया है। भारतीय नागरिकों को सर्वाधिक यूके का वीजा दिया गया है, जिन्हें पढ़ाई के लिए यह वीजा दिया गया है। भारत और यूके के बीच फ्री ट्रेड अग्रीमेंट हैं। 28 नवंबर को प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने एफटीए को लेकर अहम ऐलान किया था।












Click it and Unblock the Notifications