देश में 24 घंटों के भीतर सामने आए कोरोना के 53370 नए केस, कुल मामले 78 लाख के पार
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 53,370 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 650 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में कुल मामलों की संख्या 78,14,682 हो गई है, जिसमें 6,80,680 सक्रिय मामले, 70,16,046 रिकवर मामले और 1,17,956 मौत शामिल हैं। कोरोना वायरस की 81 फीसदी नई रिकवरी 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है, 23 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 10,13,82,564 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 12,69,479 सैंपल शुक्रवार को टेस्ट किए गए हैं।
Recommended Video

कहां कितने मामले?
मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 28 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 2,387 है, जिसमें 198 सक्रिय मामले और 2,189 डिस्चार्ज हो चुके मामले शामिल हैं। महाराष्ट्र के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 7,347 नए मामले, 184 मौतें और 13,247 डिस्चार्ज दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल मामले 16,32,544 हो गए, जिनमें 43,015 मौतें और 14,45,103 रिकवरी शामिल हैं। सक्रिय मामले 1,43,922 हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 4,086 नए मामले, 3,296 रिकवर मामले और 26 मौतें दर्ज की गई है। यहां मामलों की कुल संख्या 3,48,404 हो गई है, जिसमें 3,16,214 रिकवर मामले और 6,189 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामले 26,001 हैं।
तमिलनाडु में 3,057 नए कोविड मामले और 33 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले अब 7,03,250 हैं, जिनमें 32,960 सक्रिय मामले, 6,59,432 डिस्चार्ज मामले और मरने वालों का आंकड़ा 10,858 है। मध्य प्रदेश में 953 नए कोविड -19 मामले, 1,325 रिकवरी और 13 मौतें दर्ज की गई हैं। 1,50,678 रिकवरी, 11,761 सक्रिय मामलों और 2,855 मौतों सहित कुल मामलों की संख्या 1,65,294 हो गई है। पंजाब में 481 नए मामले, 580 डिस्चार्ज और 23 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामलों की संख्या अब 1,30,157 है, जिनमें 1,21,735 डिस्चार्ज, 4,327 सक्रिय मामले और 4,095 मौतें शामिल हैं।
कर्नाटक ने 5,356 नए कोविड-19 मामले, 8,749 डिस्चार्ज और 51 मौतें दर्ज की गई हैं। अब कुल मामलों की संख्या 7,93,907 है, जिसमें 89,483 सक्रिय मामले, 6,93,584 डिस्चार्ज और 10,821 मौतें शामिल हैं। जम्मू और कश्मीर में 586 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जम्मू से 206 और कश्मीर से 380 मामले सामने आए हैं। कुल मामले 90,752 हो गए हैं, जिनमें 7,842 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटों में 12 मौत के बाद मृतकों का कुल आंकड़ा 1,424 हो गया है। केरल में 8,511 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में अब सक्रिय मामले 95,657 हो गए हैं।
पुडुचेरी में 158 नए मामले, 216 डिस्चार्ज और 2 मौतें दर्ज की गई हैं। केंद्र शासित प्रदेश में कुल मामले अब 33,986 हो गए हैं, जिनमें 3,975 सक्रिय मामले, 29,427 रिकवरी और 584 मौतें शामिल हैं। आंध्र प्रदेश में 3,765 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे कुल मामलों का आंकड़ा 8 लाख को पार कर गया है। कुल मामले 8,00,684 हो गए हैं, जिसमें 31,721 सक्रिय मामले शामिल हैं। पिछले 24 घंटों में 20 मौतें दर्ज की गई हैं, जिससे मरने वालों का कुल आंकड़ा 6,544 हो गया है। उत्तर प्रदेश में 2298 नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 28,268 हो गई है। कोरोना वायरस से ठीक होकर डिस्चार्ज होने वाले लोगों की संख्या 4,30,962 हो गई है। कोविड रिकवरी दर 92.47 फीसदी है।












Click it and Unblock the Notifications