कोरोना वायरस ने पिछले तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक दिन में 4.12 लाख नए मरीज और 3980 लोगों की मौत
देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के 4 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं...
नई दिल्ली, 06 मई: कोरोना वायरस महामारी ने देश में अब अपना भयावह रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के 4 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 4,12,262 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 3,980 मरीजों की मौत हुई है। हालांकि एक राहत की बात ये है कि बीते एक दिन में कोरोना वायरस के 3,29,113 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं।
Recommended Video

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, नए मरीज मिलने के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 2,10,77,410 और रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 1,72,80,844 हो गई है। इसके अलावा इस समय देश में कोरोना वायरस के 35,66,398 एक्टिव केस हैं। वहीं, देश में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 23,01,68 लोगों की जान जा चुकी है।
'देश में आ सकती है कोरोना वायरस की तीसरी लहर'
आपको बता दें कि लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों के बीच सरकार ने देश में संक्रमण की तीसरी लहर की भी चेतावनी दी है। बुधवार को केंद्र सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि जिस रफ्तार से देश में कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है, उसके आधार पर कहा जा सकता है कि वायरस की तीसरी लहर का आना भी तय है। हालांकि यह लहर कब तक आएगी, इसके समय का आंकलन अभी नहीं किया जा सकता। के विजय राघवन ने कहा कि तीसरी लहर का सामना करने के लिए हमें अभी से तैयार रहना होगा। गौरतलब है कि इससे पहले एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया भी देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर आने की बात कह चुके हैं।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच?












Click it and Unblock the Notifications