Covid-19: देश में कल की तुलना में आज बढ़े कोरोना के मामले, सक्रिय मरीज 40 हजार से कम

Covid-19 In India: देश में कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,962 नए मामले सामने आए हैं।

Corona Cases In India

देश में कोरोना के मामलों में कल की तुलना में आज बढ़ोतरी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,962 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 6 फीसदी अधिक है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 36,244 रह गई है। वहीं इस संक्रमण से 22 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 5,31,606 हो गई है। इनमें संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में सात नाम जोड़े हैं।

महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,49,60,678 हो गए हैं। मंत्रालय के अनुसार उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.08 प्रतिशत है, वहीं संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.73 प्रतिशत है। संक्रमण से कुल 4,43,92,828 लोग ठीक हो चुके हैं।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत से अब तक टीकों की कुल 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+