कोरोना का कहर जारी, 24 घंटों में 38,792 नए केस और 624 लोगों कौ मौत

मंगलवार को दिखी एक बड़ी गिरावट के बाद बुधवार को कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ गए।

नई दिल्ली, 14 जुलाई: देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है और मंगलवार को दिखी एक बड़ी गिरावट के बाद बुधवार को संक्रमण के मामले फिर से बढ़ गए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 38,792 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 624 लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हुई है। मंगलवार को कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या 31,443 थी। इन नए आंकड़ों के साथ देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 3,09,46,074 और मृतकों की संख्या 4,11,408 हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में Covid-19 के 38 हजार नए केस दर्ज, 624 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 41 हजार मरीज ठीक भी हुए हैं, जिसके बाद देश में रिकवर मरीजों की कुल संख्या 3,01,04,720 हो गई है। गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है और इस समय 97 फीसदी से ऊपर है। रिकवरी रेट बढ़ने की वजह से कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में भी गिरावट आई है, जो अब घटकर 4,29,946 ही बचे हैं। इसके अलावा देश में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोरोना वायरस वैक्सीन की कुल 38,76,97,935 डोज दी जा चुकी हैं, जिनमें से 37,14,441 खुराक पिछले 24 घंटों के भीतर दी गई हैं।

    पर्यटक स्थलों पर जुट रही भीड़, पीएम मोदी ने जताई चिंता
    आपको बता दें कि मंगलवार को उत्तर-पूर्वी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के हालात की समीक्षा की। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने पर्यटक स्थलों खासकर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में जुट रही लोगों की भीड़ पर चिंता जताते हुए कहा कि यह ठीक नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि हाल के दिनों में हिल स्टेशनों से जिस तरह की तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नहीं दिख रहे, जो एक बहुत चिंता की बात है और यह लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+