कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़े चिंताजनक, बीते 24 घंटे में 805 लोगों की गई जान, 14,348 नए केस
कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़े चिंताजनक, बीते 24 घंटे में 805 लोगों की गई जान, 14,348 नए केस
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर: देश में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से इजाफा देखा जा रहा है। शुक्रवार (29 अक्टूबर) को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 805 लोगों की मौत हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों में 14,348 नए कोविड-19 के केस सामने आए हैं। इस दौरान एक दिन कोरोना से 13,198 लोग रिकवर हुए हैं। भारत में कोरोना से होने वाली मौतों का कुल आंकड़ा 4 लाख 57 हजार 191 है। कोरोना एक्टिव केसों की बात करें तो 1 लाथ 61 हजार 334 है।

भारत में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,42,46,157 हो गई है। वहीं कुल रिकवरी की संख्या 3,36,27,632 है। कोरोना वैक्सीनेशन आंकड़ों की बात करें तो देश में 1,04,82,00,966 (1.04 करोड़) लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।
फिलहाल देश में सबसे अधिक कोरोना मामले केरल से आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के केरल में 7,838 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 90 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में फिलहाल कोरोना रिकवरी रेट 98.19% है। एक्टिव मामलों में कुल मामलों का 1% से भी कम है, वर्तमान में 0.47% है। जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
वहीं कोरोना का साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.18% है, जो पिछले 35 दिनों से 2% से कम है। वहीं कोरोना डेली पॉजिटिविटी रेट 25 दिनों से 2 फीसदी से कम है और फिलहाल 1.12% है।












Click it and Unblock the Notifications