देश में मिले कोरोना वायरस के 12286 नए मरीज, अभी तक 1.48 करोड़ लोगों को लगा टीका

कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण के बीच मंगलवार को संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट देखने को मिली।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ देश में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण के बीच मंगलवार को संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट देखने को मिली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना वायरस से जुड़े आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले एक दिन में संक्रमण के 12286 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 12464 मरीज ठीक हुए हैं और 91 लोगों की जान संक्रमण के कारण गई। नए मरीज मिलने के बाद देश में कोरोना वायरस के केस बढ़कर 1,11,24,527 और मृतकों की संख्या 1,57,248 हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: पिछले 24 घंटे में आए Corona के 12,286 नए केस, जानिए अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अभी तक देश के अलग-अलग राज्यों में 1,07,98,921 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं, जिसके बाद एक्टिव केस 1,68,358 बचे हैं। गौरतलब है कि सोमवार से देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण भी शुरू हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक देशभर में 1,48,54,136 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन दी जा चुकी है।

    पीएम मोदी ने ली वैक्सीन, कोरोना के खिलाफ अभियान तेज
    आपको बता दें कि सोमवार से शुरू हुए कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स में वैक्सीन की पहली डोज ली। पीएम मोदी को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का टीका लगाया गया। वैक्सीन लेने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मैंने आज एम्स में कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज ली। कोरोना वायरस के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में हमें मजबूत बनाने के लिए हमारे देश के डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने बेहद सीमित समय में जिस तरह से काम किया है, वो बेहद उल्लेखनीय है। मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं। आइए साथ मिलकर भारत को कोरोना से मुक्त कराते हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+