COVID 19: देश में 24 घंटे में सामने आए 1.14 लाख संक्रमित केस, 2677 लोगों ने तोड़ा दम

नई दिल्ली, 6 जून। पूरे देश में कोराना की रफ्तार पहले सुस्त पड़ी है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,14,460 नए केस सामने आए हैं और 2677 लोगों ने दम तोड़ा है। आपको बता दें कि ये पिछले 60 दिनों में आए सबसे कम दैनिक आंकड़ा है। नए केस सामने आने के बाद भारत में इस वक्त पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,88,09,339 हो गई है और मौत का आंकड़ा 3,46,759 पहुंच गया है। 24 घंटों के दौरान 1,89,232 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 14,77,799 है तो देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 23,13,22,417 हो गया है।

देश में 24 घंटे में सामने आए 1.41 लाख संक्रमित केस

Recommended Video

    Coronavirus India Update: पिछले 24 घंटे में 1.14 लाख नए केस दर्ज, 2677 की मौत | वनइंडिया हिंदी

    राजधानी दिल्ली में कम हुए केस

    कोरोना की स्पीड दिल्ली में भी कम हुई है, शनिवार को राजधानी में कोरोना वायरस के 414 नए मामले सामने आए थे, जबकि 1683 मरीज ठीक हुए थे। इस दौरान दिल्ली में कोरोना वायरस की वजह से 60 लोगों की मौत हुई थी। कोरोना वायरस का पॉजिटिविटी रेट एक फीसदी से भी नीचे 0.53 प्रतिशत हो गई है।

    देश में 24 घंटे में सामने आए 1.41 लाख संक्रमित केस

    IMA ने जारी किए नए आंकड़े

    IMA के मुताबिक कोरोना महामारी की दूसरी लहर में देश के अंदर 646 डॉक्टरों की जान चली गई है।देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की वजह से सबसे अधिक 109 डॉक्टरों की मौत हो गई है। दिल्ली के अलावा बिहार में 97, उत्तर प्रदेश में 79 और राजस्थान में 43 डॉक्टरों की मौत हुई है।

    देश में 24 घंटे में सामने आए 1.41 लाख संक्रमित केस

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कही ये बात

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना के प्रकोप ने अप्रत्‍याशित तरीके से स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं की मांग है। उन्‍होंने कहा हमारी स्वास्थ्य सुविधाएं और कार्यबल की अब कोई कमी नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर कहा है कि जो भी प्राइवेट हॉस्पिटल बड़े होटलों के साथ मिलकर वैक्सीनेशन पैकेज दे रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, क्योंकि यह वैक्सीनेशन गाइडलाइन के खिलाफ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+