देश में आखिरी पड़ाव पर कोरोना, पिछले 24 घंटों में 1008 नए मामले

नई दिल्ली, 14 अप्रैल। देश में कोरोना के मामले काफी कम हो गए हैं। लगातार नए मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1007 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 818 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो 11058 है। देश में कोरोना की दैनिक संक्रमण दर भी काफी कम हो गई है, अब दैनिक संक्रमण दर 0.23 फीसदी है। वहीं अहम बात यह है कि एक तरफ जहां भारत में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं तो पड़ोसी देश चीन कोरोना की अबतक की सबसे लहर का सामना कर रहा है। चीन में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

corona

Recommended Video

      Covid-19 India Update: Delhi में डराने लगा Corona, एक दिन में इतने बढ़े नए केस | वनइंडिया हिंदी

      हालांकि यूपी, हरियाणा के शहरों में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। दिल्ली में 299 नए केस सामने आए हैं जोकि पिछले 40 दिनों में सर्वाधिक है। गुरुग्राम में संक्रमण दर 9 फीसदी तक पहुंच गई है। यहां बुधवार को 146 नए केस सामने आए हैँ। जबकि नोएडा में पिछले चार दिनों में 30 बच्चे कोरोना संक्रमित हुए हैं। गाजियाबाद में दो स्कूलों तक को बंद कर दिया गया है, यहां बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद स्कूल को बंद कर दिया गया।

      मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 73 नए मामले सामने आए। माना जा रहा है कि जिस तरह से एक्सई वैरिएंट सामने आया है उसके बाद देश में कोरोना के मामलों में कुछ बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। एक्सपर्ट ने बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। लोगों की लापरवाही भारी पड़ सकती है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+