कारगिल युद्ध के 17 वर्ष पूरे होने पर देश कर रहा वीरों को सलाम
नई दिल्ली। 26 जुलाई भारत के इतिहास का वह दिन है जब कारगिल युद्ध के जरिए इंडियन आर्म्ड फोर्सेज ने एक बार फिर से पाकिस्तान को धूल चटाई थी। 26 जुलाई 1999 को भारत ने कारगिल जंग में फतह का ऐलान किया था। आज 26 जुलाई 2016 को देश इस जीत के 17 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है।

इस खास दिन पर रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर सुबह इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति पहु्ंचे और उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उनके अलावा इंडियन आर्मी चीफ जनरल दलबीर सिंह सुहाग, एयरफोर्स चीफ अरुप राहा और इंडियन नेवी चीफ एडमिरल सुनील लांबा ने भी शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'कारगिल विजय दिवस पर मैं उन वीर सैनिकों के आगे सिर झुकाता हूं, जिन्होंने अंतिम सांस तक भारत के लिए लड़ाई लड़ी। उनके वीर बलिदान हमें प्रेरित करते हैं।' पीएम मोदी ने कहा कि भारत करगिल के सैनिकों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।












Click it and Unblock the Notifications