39 पाकिस्तानी कैदियों को जेल से भारत ने किया रिहा
भारत-पाकिस्तान के रिश्तों को अच्छा बनाने के लिए आज एक कदम और बढ़ाया गया है।
अमृतसर। भारत-पाकिस्तान के रिश्तों को अच्छा बनाने के लिए आज एक कदम और बढ़ाया गया है। आज बीएसएफ ने जेल में बंद 39 पाकिस्ताीन कैदियों को रिहा करते हुए पाकिस्तान को सौंप दिया है।

बीएसएफ ने वाघा बार्डर पर सभी 39 पाकिस्तान के कैदियों को रिहा कर दिया। जिन 39 लोगों को रिहा किया गया है कि उनमें 21 लोग जेल में अपनी सजा भुगत रहे थे और बाकी 18 लोग मछुआरे हैं। सीमा सुरक्षा बल की तरफ इस सभी लोगों को पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंप दिया गया।
इससे दो महीने पहले पाकिस्तान ने दोनों देशों के रिश्ते सामान्य बनाने को लेकर 217 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था। अभी तक कुल 447 लोगों को रिहा किया गया है। इससे पहले पाकिस्तान की सेना ने भारतीय सैनिक चंदू बाबूलाल चौहान को सेना को सौंपा था।
पाकिस्तान ने मछुआरों के पहले बैच को 25 दिसंबर, 2016 को रिहा किया था। इसके बाद 218 मछुआरों को 5 जनवरी, 2017 को रिहा किया गया।












Click it and Unblock the Notifications