भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,323 नए केस, 25 मौतें, जानें किस राज्य से आए सबसे अधिक मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,323 नए केस, 25 मौतें, जानें किस राज्य से आए सबसे अधिक मामले

नई दिल्ली, 21 मई: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के केसों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। भारत ने पिछले 24 घंटों में कुल 2,323 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए, जो कल से 2.8% की वृद्धि को दर्शाता है। 556 ताजा संक्रमणों के साथ केरल में सबसे अधिक नए मामले दर्ज किए गए। भारत में कोरोना के कुल संक्रमण केसों की संख्या 4,31,34,145 है। सबसे अधिक मामले दर्ज करने वाले शीर्ष पांच राज्यों में 556 मामलों के साथ केरल सबसे आगे हैं। दिल्ली में 530 मामले, महाराष्ट्र में 311 मामले, हरियाणा में 262 केस हैं और उत्तर प्रदेश में 146 मामले हैं।

Recommended Video

    Covid-19 Update: 24 घंटे में कोरोना के 2,323 नए मामले दर्ज, 25 की मौत | Coronavirus| वनइंडिया हिंदी
    पिछले 24 घंटों में कोरोना से 25 मौतें

    पिछले 24 घंटों में कोरोना से 25 मौतें

    नए मामलों में से 77.7 फीसदी केस, इन पांच राज्यों से सामने आए हैं, जिनमें अकेले केरल 23.93% नए मामलों के लिए जिम्मेदार है। पिछले 24 घंटों में देश में कुल 25 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,24,348 हो गई है।

    भारत में कोरोना रिकवरी रेट 98.75 फीसदी

    भारत में कोरोना रिकवरी रेट 98.75 फीसदी

    भारत में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 14,996 हैं। पिछले 24 घंटों में, सक्रिय मामलों में 48 की गिरावट आई है। भारत में कोरोना रिकवरी रेट 98.75 फीसदी हो गई है। पिछले 24 घंटों में कुल 2,346 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे देश भर में कुल ठीक होने वालों की संख्या 4,25,94,801 हो गई है।

    192.12 करोड़ दी गई भारत में वैक्सीन डोज

    192.12 करोड़ दी गई भारत में वैक्सीन डोज

    भारत ने पिछले 24 घंटों में कुल 15,32,383 डोज वैक्सीन की दी है। जिससे भारत में कुल वैक्सीनेशन आंकड़ा 1,92,12,96,720 हो गई है। भारत ने ओमिक्रॉन के BA.4 वैरिएंट मामले के पहले केस की पुष्टि की है। भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम के आंकड़ों के अनुसार, हैदराबाद से इसकी सूचना मिली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+