भारत ने रखा करतारपुर कॉरिडोर पर बातचीत के लिए तारीख का प्रस्ताव
नई दिल्ली। करतारपुर कॉरिडोर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच हो सकती है। न्यूज एजेंसी एएनआई के सूत्रों का कहना है कि भारत ने करतारपुर कॉरिडोर पर बातचीत के लिए तारीख प्रस्तावित की है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इस मामले की पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही भारत ने कहा था कि पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर को लेकर भारत के प्रस्तावों को मानने से इनकार कर दिया था और इसके लिए कुछ नियम और शर्तें भी लगाई थी।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही करतारपुर गलियारे को लेकर पाकिस्तान के उत्साह में कुछ कमी आई है। पाकिस्तान ने इसे लेकर भारत के लगभग सभी प्रस्तावों को मानने से इनकार कर दिया था। इसके अलावा पाक ने इसके लिए कुछ शर्तें भी लगाई थी।
Sources: India proposes dates for Kartarpur corridor talks with Pakistan. pic.twitter.com/rFOI8CvFI4
— ANI (@ANI) June 29, 2019












Click it and Unblock the Notifications