महारानी एलिजाबेथ-II को भारत ने दी श्रद्धांजलि: लाल किला और राष्ट्रपति भवन पर आधा झुका तिरंगा

महारानी एलिजाबेथ-II को दी श्रद्धांजलि: लाल किला और राष्ट्रपति भवन पर आधा झुका तिरंगा

नई दिल्ली, 11 सितंबर: भारत ने रविवार को महारानी एलिजाबेथ-II के सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक मनाया। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II की 8 सितंबर को मृत्यु हो गई। ब्रिटेन की सबसे लंबी राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने के लिए लाल किले और राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ है। इसके अलावा, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए देश के सभी राष्ट्रीय ध्वज आधे झुकाए गए हैं।

Recommended Video

    Queen Elizabeth II Death: PM Modi से लेकर दुनियाभर के नेताओं ने जताया दुख | वनइंडिया हिंदी | *News
    Queen Elizabeth II

    गृह मंत्रालय ने पहले एक बयान में कहा था, "यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन की महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का उत्तरी आयरलैंड में का 8 सितंबर 2022 को निधन हो गया। दिवंगत गणमान्य व्यक्ति के सम्मान में, भारत सरकार ने फैसला किया है कि 11 सितंबर को एक दिन का राजकीय शोक होगा। उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा।''

    इससे पहले, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को "हमारे समय के दिग्गज" के रूप में याद किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा था, "महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय के एक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने अपने राष्ट्र और लोगों को प्रेरक नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया। उनके निधन से आहत हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं।''

    महारानी एलिजाबेथ 96 वर्ष की थीं। अधिकारिक घोषणा में कहा गया कि स्कॉटलैंड में उनके ग्रीष्मकालीन निवास बाल्मोरल कैसल में उनकी मृत्यु हो गई है, जहां शाही परिवार के सदस्य उनके स्वास्थ्य के खराब होने के बाद उनके पास पहुंचे थे। उनका 73 वर्षीय पुत्र प्रिंस चार्ल्स अब राजा बने हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+