India Pakistan War: S-400 ने पाकिस्तान में मचाई तबाही, लेकिन भारत अब तक S-500 से दूर क्यों?
India Pakistan War: भारत-पाकिस्तान के बीच अचानर बने युद्ध जैसे हालातों में भारत की सुरक्षा के लिए जो सबसे बड़ी दीवार बनी, वह थी रूस का S-400 एयर डिफेंस सिस्टम। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान जब पाकिस्तानी मिसाइलें भारत की ओर बढ़ रही थीं, तब एस-400 ट्रायम्फ, बराक-8 MRSAM और भारत का स्वदेशी आकाश डिफेंस सिस्टम(Akash Defense System) चट्टान की तरह खड़े हो गए। इनकी बदौलत दुश्मन की एक भी मिसाइल भारतीय जमीन पर नहीं गिर सकी। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि क्या भारत रूस से S-500 खरीदने वाली है? वहीं भारत ने अब तक S-500 क्यों नहीं खरीदा है?

अब हर भारतीय के ज़ुबान पर एक ही नाम है S-400
हथियार और टेक्नोलॉजी के मामले में दुनिया की सबसे ताकतवर देश में से एक रूस ने S-400 एयर डिफेंस सिस्टम का बाप माने जाने वाला S-500 बना ली है। S-500 की क्षमता S-400 से कई गुना मजबूत है। इसकी क्षमताएं इतनी जबरदस्त हैं कि जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
एस-500 कितना मजबूत?
- एस-500 को रूस ने अपनी सबसे आधुनिक और मल्टीलेयर वायु रक्षा प्रणाली के रूप में विकसित किया है।
- यह न केवल दुश्मन के लड़ाकू विमानों और मिसाइलों को मार गिरा सकता है, बल्कि हाइपरसोनिक मिसाइलों और अंतरिक्ष से आने वाले खतरों को भी नष्ट कर सकता है।
- इसकी रेंज 600 किलोमीटर तक मानी जाती है और यह 200 किमी की ऊंचाई तक लक्ष्य को ट्रैक और खत्न कर सकता है।
ये भी पढ़ें India Pakistan War: पाकिस्तान में फंसे BSF जवान की रिहाई की जंग, पत्नी ने लगाई सीएम ममता बनर्जी से गुहार
भारत ने अब तक क्यों नहीं खरीदा?
रूसी मीडिया के मुताबिक जुलाई 2024 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के दौरे पर गए थे। इस दौरान रूस ने भारत को S-500 सिस्टम की पेशकश की और इसे भारत में मिलकर बनाने की संभवाना पर भी चर्चा की। हालांकि, कई ऐसे मुद्दे सामने आए जिस वजह से दोनों देशों के बीच बात नहीं बन पाई।
वहीं रक्षा विशेषज्ञों का मानान है कि, भारत के सामने अभी कई चुनौतियां है जिस वजह से S-500 पर बात नहीं बन पा रही है। जिसमें ये बिंदु भी शामिल है।
- S-500 अभी भी रूसी सेना के लिए प्राथमिकता में है
- भारत का फोकस अब तक S-400 की तैनाती और ऑपरेशनल उपयोग पर रहा है
- भारत स्वदेशी लॉन्ग रेंज डिफेंस सिस्टम पर भी काम कर रहा है
ये भी पढ़ें India-Pak War: 'भारतीय सेना की ताकत रावलपिंडी तक महसूस हुई', राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी
-
Nayara Energy का मालिक कौन है, जिसने भारत में बढ़ाया Petrol-Diesel का दाम? Russia को कैसे होगा बड़ा फायदा? -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला?












Click it and Unblock the Notifications