India Pakistan War: पाकिस्तान में फंसे BSF जवान की रिहाई की जंग, पत्नी ने लगाई सीएम ममता बनर्जी से गुहार
India Pakistan War: पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा हिरासत में लिए गए बीएसएफ कांस्टेबल पूर्णम कुमार साहू (Purnam Kumar Sahu) की पत्नी ने रविवार को कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) से मुलाकात का अनुरोध किया है ताकि उनके पति की रिहाई के लिए मुख्यमंत्री का हस्तक्षेप कर सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि ममता बनर्जी का हस्तक्षेप इस प्रक्रिया को तेज कर सकता है।

पाकिस्तान रेंजर्स ने 23 अप्रैल को लिया था हिरासत में
फिरोजपुर सेक्टर, पंजाब में तैनात 40 वर्षीय पूर्णम कुमार साहू 23 अप्रैल को अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गए थे, जिसके बाद पाकिस्तान रेंजर्स (Pakistan Rangers) ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
बंगाल की सीएम से मिलना चाहती है रजनी
रजनी साहू ने एक स्थानीय समाचार चैनल से बातचीत में कहा, 'मैंने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) से कुछ समय के लिए मुलाकात का अनुरोध किया है। वह मुख्यमंत्री हैं और एक प्रभावशाली नेता भी, इसलिए उनका हस्तक्षेप इस मामले में मददगार हो सकता है।'
ये भी पढ़ें India-Pak War: 'भारतीय सेना की ताकत रावलपिंडी तक महसूस हुई', राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी
'कोई ठोस जानकारी नहीं मिली'
राजनी ने बताया कि उन्होंने बीएसएफ अधिकारियों से बात की थी। भारत और पाकिस्तान के बीच जमीन, हवा और समुद्र में सभी प्रकार की सैन्य कार्रवाई और फायरिंग रोकने की समझ के बाद यह संपर्क किया गया था, लेकिन उन्हें कोई ठोस जानकारी नहीं मिली।
उन्होंने कहा, उन्होंने मुझे आश्वासन तो दिया, लेकिन उनके जवाब में कुछ नया नहीं है। रजनी को उम्मीद है कि उनके पति को राजस्थान में 3 मई को भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा पकड़े गए एक पाकिस्तानी रेंजर के साथ बदले में लाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें India Pakistan War: खत्म हुआ Operation Sindoor या अब भी जारी है कार्रवाई? भारतीय वायुसेना ने किया खुलासा
तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी कर रहे हैं प्रयास
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद कल्याण बनर्जी (Kalyan Banerjee), जिन्हें राज्य सरकार ने इस मामले की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है, ने बताया कि उन्होंने शनिवार शाम बीएसएफ के महानिदेशक से बात की थी।
उन्होंने कहा, 'मैंने कल शाम बीएसएफ के डीजी को फोन किया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अब इस मामले को गंभीरता से लिया जाए। स्थिति बेहतर हो रही है और यह सही समय है कि रिहाई के लिए प्रयास तेज किए जाएं।'












Click it and Unblock the Notifications