Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

India-Pakistan War: जैश का गढ़ उजड़ा, बहावलपुर पर कार्रवाई का राज खुद विदेश सचिव ने खोला

India-Pakistan War: आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका है। भारतीय सेना पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे हर दुस्साहसिक हमले को नाकाम कर रही है। इसी बीच शुक्रवार को भारतीय सेना और विदेश मंत्रालय की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बड़ा खुलासा करते हुए पाकिस्तान की पोल खोल कर रख दी।

India-Pakistan War

बहावलपुर में इसलिए किया गया हमला

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि, 'बहावलपुर जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन का मुख्यालय है, जिसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित किया गया है। इसके सरगना मौलाना मसूद अजहर को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित आतंकवादी घोषित किया गया है।

उमर सईद शेख पर पत्रकार डैनियल पर्ल की हत्या का आरोप

'जैश-ए-मोहम्मद का प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से पत्रकार डैनियल पर्ल की हत्या में भी हाथ रहा है। असल कड़ी जुड़ती है अहमद उमर सईद शेख से जो एक ब्रिटिश-पाकिस्तानी जिहादी था। उसे भारत में पकड़ा गया था, लेकिन वर्ष 2000 में रिहा कर दिया गया। यही वही व्यक्ति था जिसने डेनियल पर्ल को फुसलाकर बुलाया और अंततः उसकी हत्या कर दी गई।'

'यह स्पष्ट है कि ये सभी व्यक्ति, संगठन और घटनाएं आपस में गहराई से जुड़ी हुई हैं। बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद के उस ठिकाने पर हुआ हमला भी इसी संदर्भ में एक उपयुक्त और ज़रूरी प्रतिक्रिया प्रतीत होता है।'

ये भी पढ़ें India Pakistan: बलूचिस्तान के इस शक्तिपीठ के आगे मुस्लिम भी झुकाते हैं सिर, दिलचस्प है इस मंदिर की कहानी

पाकिस्तान ने 300-400 ड्रोन से हमले की कोशिश की

वहीं विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, पाकिस्तान ने 300-400 ड्रोन से हमले की कोशिश की। पाकिस्तानी सेना ने तुर्किए का ड्रोन को इस्तेमाल किया। भारत के एयर स्टेशन पर हमले की कोशिश की गई। भारत के शहरों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। भारत ने इन सब हमलों को नाकाम कर दिया।

वहीं भारत ने पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे गोलीबारी के जवाब में पाकिस्तान के 4 ठिकानों पर हमला किया। जिसमें पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

ये भी पढ़ें India Pakistan War: 'हमारा लीडर गीदड़ है, शेरों से मुकाबला नहीं कर सकते', शहबाज शरीफ पर भड़के पाकिस्तानी सांसद

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+