Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाकिस्तान बना ‘पप्पू’, अमेरिका-चीन से मिला धोखा! भारत ने एक झटके में तहस-नहस किए HQ-9 के बाद F-16 और F-17

Pakistan HQ-9 F-16 Destroyed: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद जब पाकिस्तान ने भारत को डराने के लिए अपने सबसे खतरनाक हथियार - F-16, 17 लड़ाकू विमान और HQ-9 मिसाइल सिस्टम - उतारे, तो उसे उम्मीद थी कि भारत पीछे हटेगा। लेकिन हुआ उल्टा! भारत ने S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम से ऐसा जवाब दिया कि पाकिस्तान के ये विदेशी हथियार हवा में ही ढेर हो गए।

F-16 Fighter Jet अमेरिका ने दिए थे और HQ-9 चीन का बनाया हुआ सिस्टम है। पाकिस्तान ने सोचा था कि ये दोनों मिलकर भारत को झुका देंगे, लेकिन भारत ने S-400 से एक झटके में पाकिस्तान की ये चालाकी नाकाम कर दी। अब पाकिस्तान को न अमेरिका बचा पाया, न चीन।

Pakistan HQ-9 F-16 Destroyed

क्या है F-16 और HQ-9? क्यों हुए फेल?

F-16 एक मल्टीरोल फाइटर जेट है, जिसे अमेरिका ने बनाया और पाकिस्तान को बेचा। इसके पास तेज गति, मारक क्षमता और टारगेटिंग सिस्टम है। लेकिन भारत के S-400 के आगे यह कुछ नहीं कर पाया।

HQ-9 चीन की लॉन्ग रेंज मिसाइल है, जो हवा में 200 किलोमीटर दूर तक किसी भी टारगेट को निशाना बना सकती है। फिर भी, भारत के रडार और मिसाइल सिस्टम ने इसे हवा में ही पहचान कर मार गिराया।

पाकिस्तान बना 'पप्पू' कैसे?

पाकिस्तान ने करोड़ों डॉलर खर्च करके अमेरिका और चीन से ये हाईटेक हथियार खरीदे, लेकिन भारत ने उन्हें बेअसर कर दिया। यही वजह है कि लोग अब कह रहे हैं - पाकिस्तान को बना दिया गया 'पप्पू'।

भारत के S-400 की ताकत

S-400 रूस से लिया गया दुनिया का सबसे आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम है। ये 400 किलोमीटर दूर तक दुश्मन के किसी भी फाइटर जेट, मिसाइल या ड्रोन को पल भर में मार गिरा सकता है। और यही हुआ F-16 और HQ-9 के साथ।

F-16 बना फुस्स बम, अमेरिका ने बेचा और तमाशा देखता रहा!

पाकिस्तान ने सोचा था कि अमेरिका से मिले F-16 फाइटर जेट्स उसकी 'फतह का परचम' बनेंगे। लेकिन हकीकत में ये जेट भारतीय वायु सेना के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के सामने आते ही 'फ्लॉप शो' साबित हुए।

कितने F-16 हैं पाकिस्तान के पास?

  • F-16AM/BM Block 15 - 44
  • F-16A/B ADF - 13
  • F-16C/D Block 52+ - 18
  • कुल मिलाकर 75 विमान, जो अब '75 कबाड़खाने के उम्मीदवार' बन चुके हैं।

यूएस 2006 में अमेरिका से लिया गया 5.1 बिलियन डॉलर का सौदा अब पाकिस्तान के लिए शर्म का सौदा बन गया है। और 'आइसिंग फॉर द केक': 2022 में अमेरिका ने $450 मिलियन और ले लिए सिर्फ इन्हें रिपेयर करने के लिए! यानि पैसा भी गया, और इज्जत भी।

कौन कितना दमदार?

क्रमांक सिस्टम का नाम टाइप निर्माण देश रेंज स्पीड क्षमता टेक्नोलॉजी/विशेषताएं
1
F-16 Fighting Falcon मल्टीरोल फाइटर जेट अमेरिका लगभग 4220 किमी (फेरी रेंज) Mach 2+ एयर-टू-एयर, एयर-टू-ग्राउंड फ्लाई-बाय-वायर, AIM-120 मिसाइल, सुपरसोनिक स्पीड
2
JF-17 Thunder (F-17) मल्टीरोल फाइटर जेट चीन-पाकिस्तान लगभग 2000 किमी (फेरी रेंज) Mach 1.6 एयर-टू-एयर, एयर-टू-ग्राउंड AESA रडार, कम लागत, हल्का डिज़ाइन
3
HQ-19 मिसाइल डिफेंस सिस्टम चीन
3000 किमी (अंतरिक्ष लक्ष्यों के लिए)
हाई-सुपरसोनिक (हाइपरसोनिक) बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस THAAD जैसी एंटी-मिसाइल क्षमता
4
S-400 Triumf एयर डिफेंस सिस्टम रूस 400 किमी (एयर टारगेट्स के लिए) 17 Mach (मिसाइल की स्पीड) विमान, क्रूज मिसाइल, बैलिस्टिक मिसाइल 40N6E मिसाइल, ट्रैकिंग रडार, मल्टी-टारगेट क्षमता

HQ-9: चीन ने बेची चाइनीज 'सुपारी', और पाकिस्तान ने खा ली!

HQ-9 - चीन का लांग रेंज एयर डिफेंस सिस्टम, जिसे पाकिस्तान ने 'Brahmastra' समझ लिया। लेकिन असल में ये निकला "फुल टॉस पर क्लीन बोल्ड"। इसकी रेंज भले 200 किमी से ज़्यादा हो, भले ये एक साथ कई लक्ष्यों को ट्रैक कर सकता हो, लेकिन S-400 के सामने इसकी मिसाइलें रॉकेट जैसी भटक गईं। 🇨🇳 चीन ने कहा- HQ-9 तुम्हारा बॉडीगार्ड है। लेकिन निकला क्या? 'बॉडीगार्ड' जो खुद ही गिर पड़ा।

भारत का जवाब: Surgical Strike 2.0-लेकिन ज़्यादा घातक!

जब पाकिस्तान ने F-16 उड़ाए और HQ-9 एक्टिव किया, भारत ने जवाब में चलाया - S-400, Harpy Drone और Loitering Munitions। नतीजा- F-16 धुआं-धुआं, HQ-9 सिग्नल ढूंढता रह गया। पाकिस्तानी आर्मी बंकरों में दुबकी।

पाकिस्तान की 'रणनीति' या 'रणनीतिक मूर्खता'?

  • अमेरिका से F-16 लिया - लेकिन वारंटी नहीं!
  • चीन से HQ-9 लिया - लेकिन नकली निकला!
  • भारत से पंगा लिया - लेकिन खुद की मिट्टी पलीद कर बैठा!

'पप्पू' शब्द की नई परिभाषा: पाकिस्तान

  • जो अपने दुश्मनों से हथियार खरीदता है, और उन्हें अपने ही खिलाफ इस्तेमाल होते देखता है - वो पाकिस्तान है।
  • जिसे अमेरिका 'सहयोगी' कहकर पैसे ऐंठता है और चीन 'दोस्त' कहकर कबाड़ बेचता है - वो पाकिस्तान है।
  • जो अपनी हर हार को 'गजवा-ए-हिंद' में बदलने का सपना देखता है, और बार-बार ठोकर खाता है - वो पाकिस्तान है।

भारत का संदेश साफ है- 'हमारे सब्र की परीक्षा मत लो, वरना न F-16 बचेगा, न HQ-9... सिर्फ धूल, धुंआ और तुम्हारी बर्बादी।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+