India Pakistan War: खत्म हुआ Operation Sindoor या अब भी जारी है कार्रवाई? भारतीय वायुसेना ने किया खुलासा
India Pakistan War: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच दोनों देशों ने सीजफायर की घोषणा कर दी है। शनिवार शाम 5 बजे से सीजफायर (Cease fire) लागू हो गया है। हालांकि, शनिवार की रात में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की खबर आई जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। वहीं लोगों के मन में सवाल उठ रहा था कि, क्या भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर भी खत्म हो गया। इसको लेकर वायुसेना ने बयान जारी किया है।

सभी कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया- IAF
भारतीय वायुसेना (IAF) ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि, ऑपरेशन 'सिंदूर' (Operation Sindoor) के तहत सौंपे गए सभी कार्यों को सटीकता और पेशेवर तरीके से सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। यह अभियान राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप, सुनियोजित और गोपनीय तरीके से संचालित किया गया। चूंकि ऑपरेशन अब भी जारी है, विस्तृत जानकारी उपयुक्त समय पर साझा की जाएगी।
भारतीय वायुसेना ने लोगों से की अपील
वहीं भारतीय वायुसेना (Indian Air Force)ने लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि, किसी भी प्रकार की अटकलें न लगाएं और अप्रमाणित सूचनाओं के प्रचार-प्रसार से बचें।
सीजफायर लागू होते ही पाकिस्तान ने किया उल्लंघन
बता दें कि, शनिवार (10 मई) शाम 5 बजे से यह सीजफायर (Cease fire) लागू हो गया है। भारत के विदेश सचिव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए इसकी जानकारी दी। हालांकि, पाकिस्तान ने रात में सीजफायर का उल्लंघन किया जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
ये भी पढ़ें India Pakistan War: ईंधन खत्म, 8 एयरबेस तबाह! 1971 दोहराने वाला था भारत, तभी आ गए 'पश्चिमी फरिश्ते'!
DGMO स्तर पर हुई बातचीत
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी है कि, आज (10 मई) दोपहर 15:35 बजे पाकिस्तान के DGMO (डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन्स) ने भारतीय DGMO को कॉल किया। दोनों पक्षों के बीच यह सहमति बनी कि,भूमि, वायु और समुद्र में सभी प्रकार की फायरिंग और सैन्य कार्रवाई को भारतीय समयानुसार आज शाम 17:00 बजे से रोका जाएगा।
12 मई को पाकिस्तान के साथ होगी बैठक
दोनों देशों की सेनाओं को इस समझौते को लागू करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।विदेश सचिव ने यह भी बताया कि दोनों DGMOs के बीच अगली बातचीत 12 मई को दोपहर 12:00 बजे होगी।












Click it and Unblock the Notifications