India Pakistan Tension: पीएम बोले- "अगर पाकिस्तान से बात होगी तो POK और आतंकवाद पर ही होगी"
India Pakistan Tension LIVE Updates: सोमवार को तीनों सेनाओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। एयर मार्शल एके भारती ने कहा, हमारी लड़ाई आतंकवाद से थी, पर पाकिस्तान की फौज ने आंतकियों का साथ दिया। ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को पहली बाद संबोधित किया जिसमें उन्होंने बताया कि "हमने अभी पाकिस्तान के आतंकवादी और सैन्य स्थलों पर अपने हमले रोक दिए हैं।इसके साथ उन्होंने कहा अब जब भी पाकिस्तान से बात होगी तो पाक अधिकृत कश्मीर और आतंकवाद पर होगी।" 
LIVE Feed
सीएम योगी बाले- "यह हमारी बहनों और बेटियों के सम्मान की रक्षा का संकल्प है"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा पीएम मोदी के संबोधन को आतंकवाद के खिलाफ 'न्यू इंडिया' की नीति का स्पष्ट उद्घोष बताया। सीएम योगी ने कहा"ऑपरेशन सिंदूर केवल एक कार्रवाई नहीं है, यह हमारी बहनों और बेटियों के सम्मान की रक्षा का संकल्प है। जो भी हमारी बहनों, माताओं के माथे से 'सिंदूर' पोंछने की हिम्मत करता है, उसे धूल में मिला दिया जाएगा"।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा "संपूर्ण राष्ट्र सशस्त्र बलों की अद्वितीय वीरता को सलाम करता है,जो हमारे दुश्मनों के विध्वंसक और भारत की ढाल हैं। मैं इसके लिए पीएम मोदी को बधाई देता हूं। बार-बार, पीएम मोदी ने साबित कर दिया है कि भारत का कोई भी दुश्मन बख्शा नहीं जा सकता।"
कपिल सिब्बल बोले- "विपक्ष आपके साथ है हम चाहते हैं आतंकवाद खत्म हो"
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी के संबोधन के बाद कहा"आज मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि विपक्ष आपके साथ रहेगा। मैं जनता की इस लड़ाई में आपके साथ हं, पूरा भारत आपके साथ है। हम चाहते हैं आतंकवाद खत्म हो, आप हिम्मत कीजिए और पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित कीजिए और अमेरिका से कहिए कि वो पाकिस्तान के साथ व्यापार नहीं कर सकता"।
पीएम मोदी के संबोधन के बाद भाजपा नेता रविंदर रैना ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन सिंदूर स्थगित किया गया है, बंद नहीं हुआ है! उन्होंने कहा "भारतीय सशस्त्र बलों के बहादुर जवानों ने सफलतापूर्वक अपना लक्ष्य हासिल किया। हमने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान में आतंकी ट्रेनिंग कैंपों पर गहरी मार की है।
रक्षा मंत्री बोले- "पीएम मोदी ने भारत की नीति को दुनिया के सामने स्पष्टता और दृढ़ता से रखा है"
प्रधानमंत्री के देश के नाम संदेश के बाद रक्षा मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा "आज पीएम मोदी ने भारत की नीति को स्पष्ठता और दृढता से पूरी दुनिया के सामने रखा है। उनका संबोध भारत की भावना की अभिव्यक्ति है बल्कि बल्कि यह भारत देश की सैन्य, कूटनीतिक और नैतिक शक्ति का भी परिचय है। पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि अगर अगर भविष्य में पाकिस्तान से कोई बातचीत होगी तो वह बातचीत केवल आतंकवाद और पीओके पर ही होगी। रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेनाओं के शौर्य और साहस की प्रशंसा करते हुए संपूर्ण भारवासियों की ओर की ओर से भारतीय सेना को धन्यवाद देते हुए कहा "संपूर्ण भारत को भारतीय सेना पर गर्व है"।
"ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक नाम नहीं है"
पीएम मोदी ने कहा "ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक नाम नहीं है। यह देश के लाखों लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है। ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अटूट प्रतिज्ञा है। 6 मई की देर रात और 7 मई की सुबह पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को परिणामों में बदलते देखा है।"। यह देश के लाखों लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है। ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अटूट प्रतिज्ञा है। 6 मई की देर रात और 7 मई की सुबह पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को परिणामों में बदलते देखा है।"
कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा
कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "पाकिस्तान हथियारों या किसी भी मामले में हमारी सेना के सामने टिक नहीं सकता और दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर में यह देखा है... हमारा मानना है कि अगर हम मिल-बैठकर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर फैसला ले सकते हैं तो यह अच्छी बात है, अन्यथा इसे भारत में शामिल करने का प्रयास किया जाना चाहिए, हम ऐसे किसी भी प्रयास में सरकार के साथ हैं... इन भावनाओं को व्यक्त करने के लिए हमने कहा कि संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए..."
कांग्रेस सांसद दीपेंदर हुड्डा ने कहा
कांग्रेस सांसद दीपेंदर हुड्डा ने आज भारतीय सशस्त्र बलों की प्रेस ब्रीफिंग की सराहना करते हुए कहा कि "हमारे सशस्त्र बलों की प्रेस ब्रीफिंग बेहद सटीक थी... उनके द्वारा चुने गए शब्द और पाकिस्तान में आतंकी अड्डों को निशाना बनाने की सटीकता प्रशंसनीय है। मुझे हिंद की सेना पर गर्व है।
शहीद मोहम्मद इम्तियाज को छपरा में अंतिम विदाई
छपरा, बिहार: BSF के सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। BSF के सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज 10 मई को जम्मू-कश्मीर के RS पुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे।
हमारे सभी सैन्य अड्डे और सिस्टम पूरी तरह तैयार
भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल ए के भारती ने आज देश की सैन्य तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा, "हमारे सभी सैन्य अड्डे और प्रणालियां पूरी तरह से संचालन में हैं और भविष्य में किसी भी मिशन को अंजाम देने के लिए तैयार हैं।"
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications