India Pakistan Tension: भारत-पाक तनाव के बीच आदमपुर एयरबेस पहुंचे पीएम मोदी, देखें तस्वीरें
India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक पंजाब के आदमपुर स्थित भारतीय वायु सेना के एयरबेस पहुंचे। पीएम मोदी ने वहां पर मौजूद जवानों की हौसला अफजाई की।

अधिकारियों से ली जानकारी
ANI के मुताबिक, आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदमपुर एयरबेस पहुंचे। वहां वायु सेना के अधिकारियों ने उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी दी, और उन्होंने वीर जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।
भारत अपने सशस्त्र बलों का सदा ऋणी रहेगा - PM मोदी
वहीं पीएम मोदी ने अपने इस दौरे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि, आज सुबह मैं एयर फोर्स स्टेशन आदमपुर गया और हमारे वीर वायु सैनिकों और जवानों से मुलाकात की। उनके साथ समय बिताना एक बहुत ही विशेष अनुभव रहा वे साहस, संकल्प और निर्भयता की सच्ची मिसाल हैं। भारत अपने सशस्त्र बलों का सदा ऋणी रहेगा, जो राष्ट्र की सेवा में हमेशा समर्पित रहते हैं।
पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश
पीएम मोदी ने सोमवार को देश के नाम संबोधन में पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि, भारत की आक्रामक कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बचने के रास्ते खोजने लगा और बुरी तरह पिटने के बाद, 10 मई की दोपहर को पाकिस्तानी सेना ने हमारे DGMO को संपर्क किया। तब तक हम आतंकवाद के इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़े पैमाने पर तबाह कर चुके थे, आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया था। पाकिस्तान के सीने में बसाने गए आतंक के अड्डों को हम खंडहर बना चुके थे। इसलिए पाकिस्तान की ओर से जब गुहार लगाई गई कि उसकी ओर से आगे कोई आतंकी गतिविधि और सैन्य दुस्साहस नहीं दिखाया जाएगा, तो भारत ने भी उस पर विचार किया।
ये भी पढ़ें India-Pakistan War: जब रावलपिंडी में बरसीं भारतीय मिसाइलें, बंकर में घुस गए थे पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर
जवाबी कार्रवाई को अभी सिर्फ स्थगित किया है- PM
पीएम मोदी ने कहा कि, 'मैं फिर दोहरा रहा हूं, हमने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों पर अपनी जवाबी कार्रवाई को अभी सिर्फ स्थगित किया है, आने वाले दिनों में हम पाकिस्तान के हर कदम को इस कसौटी पर मापेंगे कि वह क्या रवैया अपनाता है।'
ये भी पढ़ें India Pak War: 'आप पाकिस्तान पर आगे से हमला करो, हम पीछे से कर रहे हैं’, भारतीय सेना को किसने कहा?












Click it and Unblock the Notifications