Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

India-Pakistan War: जब रावलपिंडी में बरसीं भारतीय मिसाइलें, बंकर में घुस गए थे पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर

India-Pakistan War: जब भारत ने पाकिस्तान के ड्रोन हमले का जवाब दिया तो रावलपिंडी और नूर खान एयरबेस, लाहौर और सियालकोट जैसे शहरों को निशाने पर लिया। भारत के हमलों की दहशत पाकिस्तान में कितनी थी इस बात का पता थोड़ी देर से चला, लेकिन ये पाकिस्तान के वाकई में बेइज्जती वाला दिन रहा।

बंकर में घुसे थे आसिम मुनीर

दरअसल जब पाकिस्तान पर भारत ने जवाबी कार्रवाई में मिसाइलों से हमला कर दिया तब पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को कथित तौर पर इस्लामाबाद के पास नूर खान एयर बेस पर सुरक्षित बंकर में ले जाया गया था। यह जानकारी अब अलग-अलग मीडिया संस्थानों के जरिए बाहर आ रही है। शनिवार को तड़के जब मिसाइलों ने सैन्य ठिकानों पर हमला किया, तब उन्हें आनन-फानन में सुरक्षित बंकर में शरण लेना पड़ी।

India-Pakistan War

इन महत्वपूर्ण ठिकानों पर बरसे बम

नूर खान एयर बेस पाकिस्तान की राजधानी से सिर्फ़ 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाना है। इसमें कई स्क्वाड्रन और एयर फ्यूल भरने वाली यूनिट्स हैं, साथ ही PAF कॉलेज चकलाला भी है, जो पाकिस्तानी एय़रफोर्स ऑफिसर को ट्रेनिंग देता है। इस बेस में साब एरीये निगरानी प्रणाली और C-130 ट्रांसपोर्टर जैसे महत्वपूर्ण एयरफोर्स के विमान रखे होते हैं।

नूर खान एयर बेस का महत्व

यह एयरबेस न केवल अपनी सैन्य संपत्तियों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि पाकिस्तान की स्ट्रैटजिक प्लानिंग डिपार्टेमेंट हेडक्वार्टर के पास होने के कारण भी और भी ज्यादा सेंसटिव है। यह इलाका देश की न्यूक्लियर आर्मरी की देखरेख और सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है, जिसमें तमाम स्थानों पर फैले 170 से अधिक वारहेड शामिल होने का अनुमान है।

चीनी सैटेलाइट में भी आईं तस्वीरें

चीनी सैटेलाइट फर्म मिजाजविजन और भारत के कावा स्पेस की तस्वीरों से पता चलता है कि भारत के सटीक हमलों के बाद बेस पर भारी नुकसान हुआ है। हमलों में बुनियादी ढांचे और ग्राउंड सपोर्ट वाहनों को निशाना बनाया गया, रनवे के पास भी काफी मलबा बिखरा हुआ था। बर्बाद हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर में फ्यूल ट्रक और गोदाम की छतें भी शामिल हैं।

कितने तेज थे भारतीय हमले?

भारतीय वायुसेना द्वारा ब्रह्मोस, हैमर और स्कैल्प मिसाइलों का उपयोग करके 11 पाकिस्तानी एयरबेसों पर हमला करने के फैसले ने पाकिस्तान में गंभीर चिंताएं पैदा कर दी। 11 मई को ज्वॉइंट प्रेस ब्रीफिंग के दौरान DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, "3 घंटे के भीतर 11 ठिकानों पर हमला किया गया।" इस ऑपरेशन का पैमाना ऑपरेशन सिंदूर से भी बड़ा था। नूर खान एयरबेस पर हमला भारत और पाकिस्तान, दोनों न्यूक्लियर पॉवर देशों के बीच बढ़ते तनाव में एक बहुत ही खतरनाक था। इस घटना के बाद, दोनों देशों ने शनिवार को सैन्य कार्रवाई बंद करने पर आपसी सहमति जताई थी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में जरूर बताएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+