सेना की दो टूक- पाक आतंकियों को शह देगा, तो उनके ठिकानों पर फिर होंगे हमले
नई दिल्ली। बालाकोट में भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच तनावपूर्ण माहौल है। बौखलाहट में पाकिस्तान लगातार LoC पर सीजफायर तोड़ रहा है। इसके पहले, बुधवार को भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी वायु सेना के F-16 लड़ाकू विमान को भारतीय वायुसेना के मिग-21 बिसोन ने मार गिराया लेकिन इस जवाबी कार्रवाई के दौरान मिग क्रैश हो गया और विमान का पायलट पड़ोसी देश की सीमा के अंदर जा पहुंचा। पाकिस्तान ने भी दावा किया था कि एक पायलट उनकी हिरासत में है। अब विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को वापस लाने की भारत की तरफ से कोशिशें कामयाब होती दिख रही है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि IAF पायलट अभिनंदन को कल छोड़ा जाएगा।

पढ़ें, पल-पल का अपडेट
LIVE Feed
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications