भारत- पाकिस्तान ने परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की सूची का आदान-प्रदान किया
नए साल के पहले दिन भारत और पाकिस्तान ने परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं का आदान प्रदान किया। परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का आदान-प्रदान भारत और पाकिस्तान ने 1988 के समझौते के तहत किया।

दोनों देशों के बीच परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं के खिलाफ हमले के निषेध पर समझौते के तहत शामिल परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की लिस्ट का आदान प्रदान किया गया है।
बता दें भारत और पाकिस्तान ने सोमवार को 1988 में हस्ताक्षरित और 1991 में लागू हुए द्विपक्षीय समझौते के तहत अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का आदान-प्रदान करते हैं जो दोनों देशों को एक-दूसरे की परमाणु सुविधाओं पर हमला करने से रोकता है।
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने जानकारी दी कि परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं के खिलाफ हमले के निषेध पर समझौते के प्रावधानों के तहत शामिल परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की सूची का राजनयिक चैनलों के माध्यम से नई दिल्ली और इस्लामाबाद में एक साथ आदान-प्रदान किया गया।
गौरतलब है कि 31 दिसंबर 1988 को हस्ताक्षरित समझौते में प्रावधान है कि भारत और पाकिस्तान हर साल पहली जनवरी को समझौते के तहत शामिल होने वाले परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं के बारे में एक-दूसरे को सूचित करेंगे। यह दोनों देशों के बीच ऐसी सूचियों का लगातार 32वां आदान-प्रदान है।












Click it and Unblock the Notifications