Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

India Pakistan, Asia Cup: 'खून से ज्यादा पैसा अहम, सरकार है गांधारी', BCCI पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी

India Pakistan, Asia Cup: शिव सेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भारत-पाकिस्तान के आगामी एशिया कप मुकाबले को लेकर केंद्र सरकार और बीसीसीआई पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने हालिया इंडिया-पाकिस्तान के हालात का जिक्र करते हुए दोनों पर 'सिद्धांतों से ऊपर लाभ' रखने का आरोप लगाया और कहा है कि 'इन लोगों के लिए खून से ज्यादा पैसा जरूरी है, सब ब्लड मनी में जुटे हैं।'

उन्होंने रविवार को एक्स पर लिखा है कि 'पाकिस्तान को उनके आतंकवाद से हुए खून के पैसों का 18% हिस्सा मिलता है। बांग्लादेश को उनके हिंदू अल्पसंख्यकों से हुए खून के पैसों का 7% हिस्सा मिलता है और बीसीसीआई को भारतीयों के खून के व्यापार में सबसे ज़्यादा फायदा होता है। भारत सरकार 'गांधारी'' की भूमिका निभा रही है - जानबूझकर अंधी।शर्म की बात है।'

India Pakistan

आपको बता दें कि एशिया कप की शुरुआत अगले महीने से हो रही है। ये टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाएगा, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच भी मुकाबला होगा। दोनों टीमें 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। मालूम हो कि इंडिया और पाकिस्तान दोनों इस बार एक ही ग्रुप में हैं।

'पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर चलाया जाता है'

राज्यसभा सांसद ने कहा कि 'पहलगाम हमले के बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया जाता है। छह दशक पुराने सिंधु जल समझौते को भी सस्पेंड कर दिया जाता है, भारत और पाकिस्तान के बीच भारी तनाव चल रहा है लेकिन बीसीसीआई इंडिया और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच करा रहा है, क्यों इनके लिए हर चीज पैसा है, जब पैसा हमारे साथी भारतीयों और हमारे वर्दीधारी जवानों के खून से ज्यादा महत्वपूर्ण हो तो ऑपरेशन सिंदूर पर पाखंड के लिए भारत सरकार पर शर्म आती है।'

कौन हैं प्रियंका चतुर्वेदी? 9(India Pakistan)

  • 19 नवंबर 1979 को मुंबई विली पार्ले में जन्मी प्रियंका विक्रम चतुर्वेदी एक संभ्रात परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
  • उन्होंने वाणिज्य में स्नातक की डिग्री नारसी मोंजी कॉलेज, मुंबई से 1999 में प्राप्त की।
  • 2010 में प्रियंका ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जॉइन की और Youth Congress में सक्रिय भूमिका निभाई।
  • लेकिन 2019 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर शिवसेना ज्वाइन कर ली।
  • 3 अप्रैल 2020 को प्रियंका चतुर्वेदी महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद बनीं।

एशिया कप का शेड्यूल

Take a Poll

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+