'कोई और शामिल नहीं', पुरी में जिंदा आगजनी पीड़िता नाबालिग की AIIMS में मौत, पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट!
Puri Girl Death Case: ओडिशा के पुरी जिले के बलांगा क्षेत्र में 15 साल की मासूम को आग के हवाले करने की सनसनीखेज घटना ने पूरे राज्य को दहला दिया था। पीड़िता ने जिंदगी और मौत के बीच लंबी जंग लड़ी, लेकिन आखिरकार शनिवार को एम्स दिल्ली में उसने दम तोड़ दिया। इस घटना ने न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर नई बहस भी छेड़ दी है।
इस बीच, पुलिस का कहना है कि जांच लगभग पूरी हो चुकी है और पुलिस का कहना है कि अब तक किसी तीसरे व्यक्ति की संलिप्तता सामने नहीं आई है। ओडिशा के पुरी जिले के बलांगा क्षेत्र में 15 साल की छात्रा को आग के हवाले करने की दर्दनाक घटना में पीड़िता की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की।

इलाज के दौरान नहीं बच सकी जान
19 जुलाई को 10वीं कक्षा की छात्रा का कथित रूप से तीन युवकों ने अपहरण किया और केरोसिन डालकर भर्गवी नदी किनारे आग लगा दी। 70% से अधिक जली हालत में उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फिर एम्स भुवनेश्वर और बाद में एयरलिफ्ट कर एम्स दिल्ली लाया गया। कई दिनों तक चली जिंदगी की जंग हारकर उसने शनिवार को दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: पुरी में ज़िंदा जलाई गई नाबालिग लड़की की दिल्ली AIIMS में मौत, CM मोहन माझी, पूर्व CM नवीन पटनायक ने जताया शोक
ओडिशा पुलिस ने पीड़िता की मौत के बाद बयान जारी कर कहा कि जांच अपने अंतिम चरण में है। पुलिस का कहना है, "अब तक की जांच और साक्ष्यों के आधार पर किसी तीसरे व्यक्ति की संलिप्तता नहीं मिली है।" साथ ही, लोगों से अपील की गई कि वे इस मामले पर संवेदनशील टिप्पणियों से बचें।
बीजेडी विधायक ने की सख्त कार्रवाई की मांग
बीजेडी विधायक कालिकेश नारायण सिंह देव ने कहा, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि बलांगा की यह नाबालिग पीड़िता अब हमारे बीच नहीं है। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर सरकार को गंभीरता से कदम उठाने होंगे और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करनी होगी।"
#WATCH | Bhubaneswar: On a 15-year-old girl who was set on fire by miscreants on July 19 in Balanga, Odisha, succumbed to her injuries, BJD MLA Kalikesh Narayan Singh Deo says, "Its unfortunate that the young lady from Balanga who was a victim of such a heinous crime, didn't… pic.twitter.com/lFq1HXVCRR
— ANI (@ANI) August 3, 2025
परिवार का आक्रोश और दुख
पीड़िता के चाचा ने कहा, "यह बेहद दुखद है। वह बहुत अच्छी थी... लेकिन अब हमारे बीच नहीं रही।"
पीड़िता ने लगाए थे गंभीर आरोप
लड़की ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि तीन युवक साइकिल से आए, उसे बेहोश कर दिया और नदी किनारे ले जाकर आग के हवाले कर दिया। इसके बाद वह किसी तरह वहां से भागकर एक स्थानीय घर में पहुंची और मदद ली।
राज्य में बढ़ते अपराधों पर सवाल
इस घटना से पहले बलासोर में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने कथित यौन उत्पीड़न के बाद आत्मदाह कर लिया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं ओडिशा में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर रही हैं।
ये भी पढ़ें: बालासोर के बाद पुरी में नाबालिग से दरिंदगी, 15 साल की लड़की को जिंदा जलाया, क्या है पूरा मामला












Click it and Unblock the Notifications