राज्यों को अब तक दिए गए 106.79 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज, वैक्सीनेशन आंकड़ा 1.02 करोड़

राज्यों को अब तक दिए गए 106.79 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज, वैक्सीनेशन आंकड़ा 1.02 करोड़

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर: स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में अब तक 1.02 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाए गए हैं। 24 अक्टूबर को सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक कुल वैक्सीनेशन आंकड़ा 1,02,10,43,258 है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 106.79 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज उपलब्ध कराई गई है। सरकार ने कहा है कि अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास वैक्सीन की 12 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध है।

Coronavirus vaccine

भारत सरकार ने यह भी कहा है कि केंद्र सरकार ने 2014 से भारत में 157 नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दी है और इन परियोजनाओं पर 17,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। पूरा होने पर,लगभग 16000 स्नातक मेडिकल सीटें जोड़ी जाएंगी। इनमें से 6500 सीटें पहले ही 64 नए मेडिकल कॉलेजों के साथ सृजित की जा चुकी हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15,906 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बीते एक दिनों में 16,479 लोग कोविड-19 से ठीक हो गए हैं और 561 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। देश में इस वक्त एक्टिव केसों की संख्या 1,72,594 है, जो 235 दिनों में सबसे कम है। देश के सक्रिय मामलों में अब तक दर्ज कुल मामलों का 0.51 प्रतिशत हिस्सा है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।

देश में अब तक कुल रिकवर हुए लोगों की संख्या 3,35,48,605 है। देश में कोरोना रिवकरी रेट 98.16 प्रतिशत से बढ़ाकर 98.17 प्रतिशत कर दिया गया है। कुल कोरोना संक्रमण की संख्या 3,41,75,468 है। साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.23 प्रतिशत है जबकि दैनिक सकारात्मकता दर 1.19 प्रतिशत है। देश में अब तक 59.97 करोड़ कोरोना जांच किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+