इराक में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए एयर इंडिया तैयार

विदेश मंत्रालय से मिली जावकारी के मुताबिक इराक में फंसे भारतीयों को वहां से कमर्शियल फ्लाइट के जरिए देश लाने का काम आज से शुरू हो जाएगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने जानकारी देते हुए बताया कि इराक में भारत की तरफ से बनाए गए कैंप ऑफिस में वहां के हालात की जानकारी लगातार ली जा रही है। इन ऑफिस के जरिए वहां फंसे भारतीयों को दस्तावेजी मदद और सलाह मुहैया कराई जाएगी।
वहीं विदेश मंत्रालय के साफ किया कि मोसुल में अगवा सभी भारतीय सुरक्षित हैं। इराक में आईएसआईएस आंतकियों की वजह से खड़ी हुई संकट में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने खाड़ी देशों के राजदूतों के साथ बैठक की। भारत सरकार ने फैसला किया है कि खाड़ी देशों में भारतीयों के लिए वेलफेयर फंड से इराक में फंसे भारतीयों की मदद की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications