भारत में कितना सोना? देश में सबसे ज्यादा Gold किसके पास है? किलो- किलो गिनते थक जाएंगे आप
Gold in India: भारत में जब भी निवेश करने की बात आती है तो ज्यादात्तर लोग सोने में इनवेस्टमेंट करना पसंद करते हैं। भारत में लोगों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी अधिकांश सोना विरासत में मिला है। कुछ लोगों के पास इतना ज्यादा सोना है कि वो गोल्ड की घड़ी से लेकर सोने के कपड़े तक पहनते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कितना सोना है और भारत में सबसे ज्यादा सोना किसके पास है? इस लेख में हम आपको बताएंगे भारत में कितना सोना है, गोल्ड रिजर्व के मामले में भारत वैश्किव स्तर पर किस नंबर पर आता है।

गोल्ड रिजर्व के मामले किस नंबर पर है भारत?
इकोनामी एंड मार्केट की रिपोर्ट के मुताबिक भारत गोल्ड रिजर्व के मामले में दुनिया भर में 9वें नंबर पर है। भारत के पास 806.7 मीट्रिक टन सोना है। इतना ही नहीं भारत गोल्ड रिजर्व में लगातार इजाफा कर रहा है। भारत के पास साल 2001 में 357.5 मीट्रिक टन था। अब 2 गुना से ज्यादा बढ़ गया है।
किस देश के पास कितना सोना?
- 1. अमेरिका: 8133.5 मीट्रिक टन गोल्ड रिजर्व
- 2. जर्मनी: 3359.1 मीट्रिक टन गोल्ड रिजर्व
- 3. इटली: 2451.8 मीट्रिक टन गोल्ड रिजर्व
- 4. फ्रांस: 2436.4 मीट्रिक टन गोल्ड रिजर्व
- 5. रूस: 2298.5 मीट्रिक टन गोल्ड रिजर्व
- 6. चीन: 2113.4 मीट्रिक टन गोल्ड रिजर्व
- 7. स्वीट्जरलैंड: 1040 मीट्रिक टन गोल्ड रिजर्व
- 8. जापान: 846 मीट्रिक टन गोल्ड रिजर्व
- 9. भारत: 806.7 मीट्रिक टन गोल्ड रिजर्व
भारत में सबसे ज्यादा सोना किसके पास है?
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट दुनिया का सबसे बड़ा सोने का भंडार भारतीय परिवारों के पास है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल इंडिया के निदेशक सोमसुंदरम का कहना है कि 2020-21 के रिसर्च से पता चलता है कि भारतीय परिवारों के पास 2-13,000 टन सोना है। वहीं 2023 तक ये गोल्ड बढ़कर 25 मिलियन किलोग्राम या लगभग 24-25,000 टन से ज्यादा हो गया है। सोने की इस मात्रा से भारत की 40% जीडीपी कवर होती है।
ऑक्सफोर्ड गोल्ड ग्रुप के मुताबिक, दुनिया का 11% सोना भारतीय परिवारों के पास है। माना जाता है कि लगभग 25000 टन (या 22679618 किलोग्राम) सोना भारतीय घरों के पास है।












Click it and Unblock the Notifications