United Kingdom जाने वाले भारतीय यात्री रहे सतर्क, भारतीय उच्चायोग ने जारी की एडवाइजरी

United Kingdom Protest: भारतीय विदेश मंत्रालय ब्रिटेन में स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है। हाल ही में कुछ इलाकों में हुए दंगों के कारण भारतीय उच्चायोग ने नागरिकों के लिए एक सलाह जारी की है। भारत सरकार ने ब्रिटेन के कुछ संवेदनशील क्षेत्रों की यात्रा करने की योजना बना रहे लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है।ज्ञात हो कि ब्रिटेन से लगातार हिंसा की खबरें सामने रही है।

ब्रिटिश शहरों में 13 साल में सबसे बड़ा दंगा भड़का हुआ है। साउथ पोर्ट के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पोस्ट में बच्चियों की हत्या के लिए एक मुस्लिम प्रवासी को दोषी ठहराया है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया महज एक अफवाह थी, किंतु प्रदर्शनकारी इस अफवाह से भड़क उठे और इसके बाद से पुलिस और प्रदर्शनकारियों के मध्य झड़प तेज हो गई।

एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय यात्रियों को यूनाइटेड किंगडम के कुछ हिस्सों में हाल ही में हुई अशांति के बारे में पता होगा। लंदन में भारतीय उच्चायोग स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है। भारत से आने वाले पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि वे यू.के. में यात्रा करते समय सतर्क रहें और सावधानी बरतें। स्थानीय समाचारों और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी की गई सलाह का पालन करना और उन क्षेत्रों से बचना उचित है जहां विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं।

लंदन में स्भाथित रतीय उच्चायोग ने कहा है कि भारतीय यात्रियों को यूनाइटेड किंगडम के कुछ हिस्सों में हाल ही में हुई अशांति के बारे में पता होना चाहिए। लंदन में भारतीय उच्चायोग स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है।" भारत से आने वाले पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि वे ब्रिटेन में यात्रा करते समय सतर्क रहें और ज़रूरी सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ें कौन है वकार उज ज़मान? तख्तापलट के बाद जिनके हाथ होगी बांग्लादेश की बागडोर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+