स्टील उत्पादन में भारत के बढ़ते कदम, चीन सबसे अव्वल

नई दिल्ली(ब्यूरो)। भारत स्टील उत्पादन में चालू साल के पहले 11 महीनों में संसार में चौथे स्थान पर रहा। पहला स्थान चीन के पास रहा। दूसरे स्थान पर जापान और तीसरे पर अमेरिका रहे। वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। भारत ने इस दौरान 76.19 मिलियन टन स्टील का उत्पादन किया। भारत में पिछले साल इसी अवधि में 74.37 मिलियन टन स्टील का उत्पादन हुआ था। यानी कि हमने स्टील उत्पादन में किया थोड़ा सा इजाफा।

Steel Production

कितना हुआ कुल उत्पादन

अगर बात सारे संसार की करें तो पूरी दुनिया में इस दौरान 1,497.75 मिलियन टन स्टील उत्पादन हुआ। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 1,471.44 मिलियन टन रहा था।

चीन की बादशाहत

बहरहाल स्टील उत्पादन में चीन सबसे आगे रहा। उसने 650 मिलियन टन स्टील का उत्पादन किया। जापान ने जनवरी से नवंबर के बीच 101.66 मिलिय़न टन स्टील का उत्पादन किया। उसने पिछले साल इसी समय के दौरान 101.25 मिलियन टन स्टील का उत्पादन किया था।

स्टील उत्पादन में अमेरिका को तीसरा स्थान मिला। उसने इस साल नवंबर तक 80.95 मिलियन टन स्टील उत्पादन किया था। जानकारों का कहना है कि अगले साल भारत तीसरे स्थान पर आ सकता है क्योंकि भारत में स्टील उत्पादन की क्षमता काफी बढ़ी है।

जानकारी के अनुसार, पिछले चार सालों के दौरान उक्त देश स्टील उत्पादन के मामले में पहले चार स्थानों पर काबिज हैं।

नवंबर में उत्पादन

भारत ने नवंबर के महीने में 6.57 मिलियन टन स्टील उत्पादन किया। पर चीन में इस माह स्टील का उत्पादन 0.2 फीसद घटा। जापान ने इस दौरान 9.17 मिलियन टन और अमेरिका ने 7.2 मिलियन टन स्टील का उत्पादन किया। इनके बाद दक्षिण कोरिया 5.91 मिलियन टन और रूस 5.84 मिलियन टन उत्पादन के साथ रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+