चीन को जवाब देने के लिए हिंद महासागर पर पहुंची 17 देशों की वॉरशिप्‍स, मिलान 2018 के लिए पोर्ट ब्‍लेयर में इकट्टा

इंडियन नेवी इस समय एक हफ्ते तक चलने वाली नौसैनिक एक्‍सरसाइज मिलान 2018 का आयोजन कर रही है। अंडमान निकोबार के पोर्ट ब्‍लेयर में हो रहे इस युद्धाभ्‍यास में इस समय 16 देशों के नौसेनाएं हिस्‍सा ले रही हैं। हिंद महासागर क्षेत्र में भारतीय नौसेना की ताकत और उसका दमखम देखने को मिलेगा।

पोर्ट ब्‍लेयर। इंडियन नेवी इस समय एक हफ्ते तक चलने वाली नौसैनिक एक्‍सरसाइज मिलान 2018 का आयोजन कर रही है। अंडमान निकोबार के पोर्ट ब्‍लेयर में हो रहे इस युद्धाभ्‍यास में इस समय 16 देशों के नौसेनाएं हिस्‍सा ले रही हैं। हिंद महासागर क्षेत्र में भारतीय नौसेना की ताकत और उसका दमखम देखने को मिलेगा। दिलचस्‍प बात है कि हिंद महासागर में बढ़ते तनाव के बीच ही इस एक्‍सरसाइज का आयोजन किया जा रहा है। एक तरफ जहां चीन हिंद महासागर में अपना प्रभुत्‍व बढ़ाने की कोशिश कर रहा है तो दूसरी ओर, मालदीव और श्रीलंका में इमरजेंसी लगा दी गई है। जहां मालदीव राजनीतिक संकट के बीच इस एक्‍सरसाइज में शामिल नहीं है तो वहीं श्रीलंका में मुसलमान विरोधी दंगों की वजह से कर्फ्यू के हालात हैं और इमरजेंसी लगा दी गई है।

milan-2018.jpg

मिलान एक्‍सरसाइज का 10वां संस्‍करण कुल 28 वॉरशिप्‍स
इस एक्‍सरसाइज में दुनिया की 28 वॉरशिप्‍स हिस्‍सा ले रही हैं। ऑस्‍ट्रेलिया, बांग्‍लादेश, इंडोनेशिया, मलेशिया, म्‍यांमार, सिंगापुर, श्रीलंका और थाइलैंड जैसे देशों से 17 वॉरशिप्‍स इस अभ्‍यास के लिए आई हैं। यह मिलान 2018 का 10वां संस्‍करण है और इसका मकसद हिंद महासागर क्षेत्र में आपसी सहयोग को क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाना और समुद्री मार्ग में अवैध गतिविधियों से लड़ना है। इंडियन नेवी के एक सीनियर ऑफिसर की ओर से कहा गया है कि वॉरशिप्‍स के अलावा 16 देशों के 39 प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

इस वॉर एक्‍सरसाइज की शुरुआत साल 1995 में शुरू होने के बाद यह सबसे बड़ा अभ्यास साबित होगा। नेवी सूत्रों की मानें तो देशों के प्रतिनिधि क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर चर्चा करेंगे और चीन के बढ़ते दबदबे पर भी चर्चा की जाएगी। इसके अलावा यह एक्‍सरसाइज नौसेनाओं के बीच प्रोफेशनल व्‍यावहारिकता को भी बढ़ावा देगी। माना जा रहा है कि मिलान के दौरान नौसेना प्रमुख साउथ चाइना सी पर बढ़ते चीन के के दबाव पर भी चर्चा करेंगे। पिछले दिनों दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम के दौरान नौसेना प्रमुख ने कहा उन्हें हिंद महासागर में चीन की गतिविधियों के बारे में बहुत अच्छे से जानकारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+