शहादत का दोबारा बदला- LOC पर भारतीय सेना ने तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बीते शनिवार को पाकिस्तान की तरफ से किए गए गोलीबारी में मेजर सहित चार सैनिकों की शहादत का बदला भारतीय सेना ने एक बार फिर लिया है। इस बार सेना ने पाकिस्तान के तीन सैनिकों को मार गिराया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक भारतीय सेना ने रावलकोट के रुख काकरी सेक्टर में कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 3 सैनिकों को ढेर कर दिया है। इसके अलावा एक सैनिक घायल है। आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को भारतीय सेना ने नौशेरा में पाकिस्तान के स्नाइपर को ढेर कर दिया था।
यह कार्रवाई भारतीय सेना के स्नापर ने अंजाम दिया था। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास थल सेना के एक गश्ती दल पर शनिवार को गोलीबारी की, जिसमें एक मेजर और तीन सैनिक शहीद हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications