Twitter से आर-पार के मूड में मोदी सरकार, नए आईटी नियमों को लेकर भेजा फाइनल नोटिस
नई दिल्ली, जून 05: देश में बनाए नए आईटी नियमों को लेकर जहां गूगल ने साफ कर दिया कि वो इस नए रूल्स के मुताबिक काम करेगी। वहीं ट्विटर ने इस पर अपना रुख साफ नहीं किया है, जिसके बाद भारत सरकार ने नए आईटी नियमों के अनुपालन के लिए ट्विटर को शनिवार (5 जून) को अंतिम नोटिस भेजा है।

जानकारी के मुताबिक नए नियमों की अनुपालना की देरी करने वाले रवैये को देखते हुए सरकार ने ट्विटर को एक अंतिम नोटिस भेजने का फैसला किया है, जिसमें उन्हें इन आवश्यकताओं का तुरंत पालन करने के लिए कहा गया है, साथ ही कहा गया है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो फिर सरकार कानूनी कार्रवाई करने को मजबूर होगी।
Government of India gives final notice to Twitter for compliance with new IT rules. pic.twitter.com/98S0Pq8g2U
— ANI (@ANI) June 5, 2021
सरकार की ओर से बनाए गए नए नियम 26 मई से प्रभावी हो गए हैं। अनुपालन के लिए सोशल मीडिया मध्यस्थों को दी गई 3 महीने की अवधि भी समाप्त हो गई, जिसके बाद ट्विटर ने अभी तक इन रूल्स को लागू नहीं किया है। बता दें कि केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद, संचार और कानून और न्याय मंत्री की अध्यक्षता में आईटी के प्रमुख वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक 4 जून को हुई थी।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक आईटी मंत्रालय पैनल जिसमें मंत्री रविशंकर प्रसाद शामिल हैं, उनको ट्विटर पर एक 'अंतिम और दृढ़' नोटिस भेजने के लिए कहा गया है, जिसमें उन्हें मौजूदा कानून का पालन करने के लिए कहा गया है। वहीं ऐसा ना करने पर कानूनी परिणाम भुगतने के निर्देश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications