भारत के विदेश सचिव ने कहा ट्रंप से डरने की बजाय उनकी राजनीति को समझने की जरूरत

भारत के विदेश सचिव एस जयशंकर का बड़ा बयान कहा अमेरिकी राष्‍ट्रपति एक विचार प्रक्रिया का प्रतिनिधित्‍व करते हैं। उनसे डरने की बजाय उनकी राजनीति को समझना ज्‍यादा जरूरी।

नई दिल्‍ली। भारत के विदेश सचिव एस जयशंकर ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप पर एक बड़ा बयान दिया है। जयशंकर ने कहा है कि अमेरिका के राष्‍ट्रपति ट्रंप से डरने की जगह उनकी राजनीति और उसके प्रभावों को समझना ज्‍यादा उपयोगी साबित होगा। जयशंकर ने मुंबई में आयोजित जियो-इकोनॉमिक डॉयलाग कार्यक्रम में यह बात कही।

भारत-के-विदेश-सचिव-ने-कहा-ट्रंप-से-डरने-की-जरूरत-नहीं

आईटी कंपनियों को न डरने की सलाह

जयशंकर की टिप्‍पणी को एक चेतावनी की तरह देखा जा रहा है और काफी अहम माना जा रहा है क्‍योंकि ट्रंप के कुछ फैसलों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी मजाक बनाया गया है। इंग्लिश डेली टाइम्‍स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक ऐसा लगता है कि जयशंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को दर्शाते हैं जब पीएम मोदी ने यह महसूस किया कि भारत को इसकी समताओं पर काम करना होगा। साथ ही ट्रंप को भी उसी तरह से बाहर का समझा गया जिस तरह से पीएम मोदी को एक बाहरी व्‍यक्ति समझा गया था। जयशंकर ने भारतीय आइटी कंपनियों के डर पर भी बात की। उन्‍होंने कहा कि ट्रंप के एक्‍शन शायद उन कंपनियों पर ध्‍यान केंद्रित करने वाले होंगे जिन्‍होंने टैक्‍स की चोरी की है। उनका मानना है कि भारतीय कंपनियों को ज्‍यादा डरने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि उन्‍होंने न सिर्फ अमेरिका में सृजनात्‍मक काम किया है बल्कि टैक्‍स और रोजगार के पक्ष पर भी वह सही रास्‍ते पर हैं।

पाक पर क्‍या बोले विदेश सचिव

जयशंकर ने पाकिस्‍तान पर भी बात की। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान को अपने यहां पर चल रही आतंकवाद की फैक्ट्रियों को बंद करना पड़ेगा। साथ ही दुनिया भर में अब पाकिस्‍तान को लेकर चिंताएं बढ़ने लगी हैं। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान को लेकर जो भी सोच है वह सुरक्षा के मद्देनजर है क्‍योंकि हकीकत यही है कि हम एक ऐसी स्थिति में तो रह सकते हैं जहां बहुत थोड़ा खतरा हो लेकिन आतंकवादी की स्थिति में नहीं रह सकते हैं और यह सच हमेशा मौजूद रहेगा जब तक आतंकवाद की फैक्ट्रियां चलती रहेंगी। उन्‍होंने कहा कि पूर्व में आतंकवाद को सिर्फ भारत की समस्‍या समझा जाता था लेकिन अब यह एक बड़ी समस्‍या बन चुकी है और अतंराष्‍ट्रीय चिंता में तब्‍दील हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+