देश का पहला ऑनलाइन खिलौना मेला शुरू, जानिए क्या है इसमें खास और कैसे करें रजिस्ट्रेशन
पीएम मोदी ने किया देश का पहला ऑनलाइन खिलौना मेला शुरू, जानिए क्या है इसमें खास और कैसे करें रजिस्ट्रेशन
नई दिल्ली। आज, 27 फरवरी से देश में पहला ऑनलाइन खिलौना मेला शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'द इंडिया टॉय फेयर 2021' का उद्घाटन किया। इस मेले की स्पॉन्सर मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली बहुराष्ट्रीय खिलौना रिटेलर कंपनी हैमलेज है। 2 मार्च तक चलने वाले इस खिलौना मेले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

मेले में क्या है खास
इस खिलौना मेले में 1,000 से ज्यादा स्टालों के साथ एक वर्चुअल प्रदर्शनी होगी। देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1,000 से ज्यादा खिलौना व्यापारी अपने खिलौनों का प्रदर्शन करेंगे, जिन्हें ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। मेले में पारंपरिक भारतीय खिलौनों के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक खिलौने, प्लश खिलौने, पजल्स और गेम सहित मॉर्डन खिलौने प्रदर्शित किए जाएंगे। साथ ही अलग-अलग विषयों पर चर्चा के लिए सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
क्या है मेले का मकसद
27 फरवरी से 2 मार्च तक चलने वाले इस मेले को लेकर केंद्र सरकार का कहना है कि इस मेले का मकसद खिलौनों के खरीदार, विक्रेता, छात्र, शिक्षक और डिजाइनर आदि को साथ लाना है। मेले के लिए रजिस्ट्रेशन की बात करें तो केंद्र सरकार ने गुरुवार को ही इस मेले के लिए एक वेबसाइट शुरू की है। इस वेबसाइट पर मेले में भाग लेने के लिए बच्चे, अभिभावक, शिक्षक खुद को रजिस्टर्ड कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए यहां क्लिक करें।
पीएमओ ने क्या कहा
खिलौना मेला को लेकर पीएमओ की ओर से कहा गया है कि एक बच्चे के समग्र विकास में खिलौनों के महत्व को ध्यान में रखते हुए, प्रधानमंत्री ने पहले भी भारत में खिलौना निर्माण को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। अब भारत खिलौना मेला 2021 प्रधानमंत्री के इसी दृष्टिकोण पर आयोजित किया जा रहा है। पीएम मोदी ने अगस्त 2020 को प्रसारित मन की बात कार्यक्रम में भी भारतीय खिलौनों को बढ़ावा देने की बात कही थी। बता दें कि करीब एक साल पहले खराब गुणवत्ता वाले खिलौने, आयात किए जा रहे सस्ते खिलौनों से भारतीय खिलौना उद्योग पर बुरा असर पड़ने की शिकायतें मिली थीं, जिसको लेकर एक जांच समिति भी बनाई गई थी।
देश का पहला ऑनलाइन खिलौना मेला आज से शुरू, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
-
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
Kal Ka Mausam: 7 दिन तक बारिश-बर्फबारी का IMD Alert, क्या Delhi-UP में गिरेगा पानी? पहाड़ी इलाकों का मौसम कैसा -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Indian Railway Advisory: 26-27 मार्च की रात रेलवे का सिस्टम ठप, बुकिंग समेत ये 8 सेवाएं रहेंगी बंद-LIST -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो?












Click it and Unblock the Notifications