भारत ने श्रीलंका की ओर बढ़ाया मदद का हाथ, 2.5 बिलियन डॉलर, सैकड़ों टन अनाज दिया
नई दिल्ली, 03 अप्रैल। श्रीलंका में चल रहे आर्थिक संकट के बीच भारत की ओर से भी श्रीलंका की मदद की जा रही है। श्रीलंका में भारत के हाई कमिश्नर गोपाल बाग्ले ने बताया कि हमने श्रीलंका की आपात अपील पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जनवरी माह से ही उनकी ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। भारत की ओर से श्रीलंका को 2.5 बिलियन डॉलर की आर्थिक मदद दी गई है। 3 फरवरी को 500 मिलियन डॉलर का लाइन ऑफ क्रेडिट भी साइन किया गया है, 1.5 टन जेट एविएशन फ्यूल, डीजल और पेट्रोल भी श्रीलंका पहुंचा है। मई माह तक 5 और खेप पहुंचेगी। इसके साथ ही एक बिलियन डॉलर की खाद्य सामग्री, दवाएं, जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है।

गोपाल बाग्ले ने बताया कि चावल की पहली खेप ज्द ही श्रीलंका पहुंचने वाली है। महज एक हफ्ते के भीतर इन सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए आपसी समझौता किया गया जोकि श्रीलंका के लोगों के लिए जीवनदायी साबित हुई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने श्रीलंका के साथ 400 मिलियन डॉलर की मुद्रा के स्वैप की मदद मुहैया कराई है। साथ ही सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका पर सैकड़ो मिलियन डॉलर के बकाया राशि को भी आरबीआई ने फिलहाल के लिए अस्थगित कर दिया है। बाग्ले ने बताया कि संकट के इस समय जिस तरह से भारत ने त्वरित मदद का हाथ बढ़ाया है उसकी श्रीलंका में समाज के हर वर्ग के लोग तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications