पाकिस्तान के लिए एक और झटका! अब पाक अधिकारी को देश निकाला, 24 घंटे में छोड़ना होगा भारत
India expels Pakistani official: पाकिस्तान को अब सिर्फ सरहद पर नहीं, राजनयिक मोर्चे पर भी करारा जवाब मिल रहा है। मंगलवार, 13 मई को भारत सरकार ने नई दिल्ली स्थित पाक उच्चायोग के एक अधिकारी को 'अवांछित व्यक्ति' (Persona Non Grata) घोषित कर दिया और 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, वह अधिकारी अपनी राजनयिक भूमिका की मर्यादा तोड़कर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल था। इस गंभीर उल्लंघन पर भारत ने एक औपचारिक डिमार्शे (राजनयिक आपत्ति पत्र) पाक उच्चायोग को सौंपा।

पाकिस्तान को हर स्तर पर सख्त संदेश
पहलगाम हमले (22 अप्रैल) में 26 लोगों की बर्बर हत्या के बाद से भारत ने एक के बाद एक सख्त फैसले लिए हैं-
1. ऑपरेशन सिंदूर:
भारत ने POK में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया, 100 से ज्यादा आतंकी ढेर हुए।
2. सिंधु जल संधि स्थगित:
पाक को मिलने वाला पानी भी रोका गया। साफ कहा गया- "पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते।"
3. अटारी बॉर्डर बंद:
भारत ने अटारी सीमा से पाक नागरिकों का प्रवेश रोक दिया।
4. वीजा रद्द:
भारत ने पाक नागरिकों के सभी वीजा रद्द कर दिए, सिर्फ मेडिकल वीजा 29 अप्रैल तक वैध रहे।
5. भारतीय नागरिकों को चेतावनी:
सरकार ने भारतीयों को पाकिस्तान की यात्रा से सख्त मना किया और जो वहां हैं उन्हें तुरंत लौटने की सलाह दी।
पाक अधिकारी का निष्कासन: सिर्फ शुरुआत?
भारत का यह फैसला यह दिखाता है कि अब सिर्फ बयान नहीं, एक्शन का दौर शुरू हो चुका है। पाकिस्तान को कूटनीतिक, आर्थिक और सैन्य हर मोर्चे पर घेरा जा रहा है। पाक उच्चायोग के अधिकारी को निकालना इसी रणनीति का हिस्सा है।












Click it and Unblock the Notifications