भारत और इजिप्‍ट मिलकर लड़ेंगे आतंकवाद से, पीएम मोदी ने बताया कैसे

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इजिप्‍ट के राष्‍ट्रपति अब्‍देल फताह अल सिसि से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात के दौरान इजिप्‍ट को एशिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच का पुल करार दिया। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इजिप्‍ट मिलकर आतंकवाद से लड़ेंगे। पीएम मोदी आज विएतनाम की यात्रा पर रवाना होने वाले हैं।

pm-modi-meets-egyptian-president.jpg

साझा होगी जानक‍ारियां

पीएम मोदी और इजिप्‍ट के राष्‍ट्रपति सिसि ने मुलाकात के बाद एक साझा बयान जारी किया। पीएम मोदी ने कहा भारत और इजिप्‍ट ने रक्षा और सुरक्षा संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया है।

इसका मकसद आतंकवाद से लड़ाई के लिए इंटेलीजेंस और जरूरी सूचनाओं का आदान-प्रदान करना है। पीएम मोदी ने यह बात भी ध्‍यान दिलाई कि बढ़ता चरमपंथ और आतंकवाद सिर्फ भारत और इजिप्‍ट के लिए ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए भी बड़ा खतरा है।

रिश्‍तों को मजबूत करने की पहल

पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति सिसि ने भारत और इजिप्‍ट के बीच साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए कई मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों रिश्‍तों के स्‍तंभों को और मजबूत करने पर राजी हुए हैं।

इजिप्‍ट के राष्‍ट्रपति सिसि तीन दिनों की भारत यात्रा पर आए हुए हैं। उनके साथ एक उच्‍चस्‍तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है जिसमें कई मंत्री, उच्‍चाधिकारी और कई बिजनेस लीडर भी भारत आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+