India Coronavirus: पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 11,109 नए मामले, 29 मरीजों की हुई मौत

India Coronavirus case: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 11,109 नए मामले सामने आए हैं। वहीं सक्रिय मामले 49,622 हैं।

India Coronavirus case

India Coronaviru News: भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में शुक्रवार को 11109 नए कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए हैं। जो पिछले सात महीनों में सबसे अधिक दैनिक कोविड-19 आंकड़े हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना से 29 मरीजों की मौत हो गई है।

देश में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 50 हजार के करीब पहुंच गई है। फिलहाल देश में कोरोना एक्टिव केस 49,622 है।

देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 5.01 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 4.29 प्रतिशत है। देश में बीते 24 घंटों में 29 मरीजों की मौत के साथ कुथ जान गवाए मरीजों की संख्या अब 5,31,064 हो गई है।

देश में पिछले 24 घंटों में 476 कोरोना वैक्सीन डोज दी गई है। कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक कुल 220,66,25,120 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है।

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले कितने मामले हैं....?

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शहर में गुरुवार को 1,527 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे। वहीं दिल्ली में कोविड पॉजिटिविटी रेट 27.77 प्रतिशत है।

मुंबई में कोरोना के मामले?

मुंबई में कोरोना वायरस के मामले गुरुवार को 274 दर्ज किए गए थे। वहीं उससे एक दिन पहले 320 मामले दर्ज किए गए थे। पिछले साल सितंबर के बाद पहली बार मुंबई में 300 से ज्यादा कोरोना केस आए थे।

मुंबई में अब तक कोरोना के कुल मामले 11,59,819 हैं। मुंबई में कोविड-19 से मरने वाले कुल लोगों की संख्या 19,752 हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+