पुराने आंकड़े अपडेट होने से एक दिन में दर्ज हुईं 2003 मौतें, कोरोना से मौत की दर 3.36 फीसदी पर पहुंची
नई दिल्ली। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया है कि बीते 24 घंटे में देश में रिकॉर्ड 2,003 मौतें दर्ज की गईं हैं। ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है, जिसका सीधा असर देश में कोरोना से मौत की दर पर भी पड़ा है। देश में मृत्युदर जो कि मंगलवार तक 2.9 फीसदी पर थी, अब 3.10 फीसदी पहुंच गई है।

मंगलवार को जारी आंकड़ों से मिलान करें तो बुधवार को मौतों में पांच गुना ज्यादा बढोतरी दर्ज की गई है। दरअसल, दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की मौतों का रिव्यू किया जा रहा था। पहले से हुई मौतों को बुधवार को इसमें जोड़ा गया यानी ये सभी मौतें मंगलवार से बुधवार तक नहीं हुई हैं। एक डाटा मैचिंग की वजह से ऐसा हुआ है। कुछ मौतें जिनको कोरोना डेथ नहीं रिपोर्ट किया गया था, उनको संख्या में जोड़ा गया है।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ही करीब एक हजार मौतों को आंकड़ों से बाहर रखा गया था। इनको कोरोना से मौत में दर्ज किया गया। ऐसे में महाराष्ट्र में मंगलवार से बुधवार तक कोरोना से मौतों की संख्या 1400 हो गई। महाराष्ट्र के अलावा दिल्ली में भी कोरोना संक्रमितों की मौतों का रिव्यू किया जा रहा था। दिल्ली में 437, तो वहीं महाराष्ट्र में 1409 कोरोना संक्रमित की मौतों की समीक्षा हो रही थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली और महाराष्ट्र के इन 1,672 मामलों को बुधवार को जारी आंकड़ों में दिखाया।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिलहाल 44,688 मामले हैं, जिसमें 1,837 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश की केस फैटेलिटी रेट यानी मरीजों में मरने वालों की दर अब 4.1 फीसदी हो गई है। महाराष्ट्र में फिलहाल कोरोना के 1,13,445 मामले हैं और मौतों की संख्या 5,537 पहुंच गई है। महाराष्ट्र में कोरोना से मौत की दर 4.9 पर है।
वहीं देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,54,065 हो गई है। इनमें से 1,55,227 एक्टिव केस हैं और 1,86,935 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, इस वायरस से अब तक 11,903 लोगों की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications