India-China: लद्दाख में शहीद कर्नल संतोष बाबू के माता-पिता सदमे में, आज शाम शव पहुंचेगा हैदराबाद
नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच जारी टकराव अब एक तनावपूर्ण मोड़ पर पहुंच गया है। 45 साल बाद एलएसी पर हुए संघर्ष में भारत कर्नल संतोष बाबू समेत 20 सैनिक शहीद हो गए। कर्नल संतोष बाबू के माता-पिता हैदराबाद में हैं और उनकी पत्नी और बच्चे दिल्ली में रहते हैं।

16 रेजीमेंट के CO कर्नल बाबू
कर्नल संतोष बाबू का शव आज हैदराबाद पहुंचेगा। बताया जा रहा है कि शहीद कर्नल का का शव आज शाम चार बजे तक उनके गहनगर पहुंच जाएगा। वहीं उनकी पत्नी और बच्चे उनके शव के साथ हैदराबाद पहुंचेंगे। कर्नल बाबू 16 बिहार रेजीमेंट के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) थे। उनकी शहादत से उनके माता-पिता सदमे की स्थिति में हैं। उनके माता-पिता ने बताया कि पहले तो उन्हें इस बात पर यकीन ही नहीं हुआ कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं हैं। बाद उच्च पदाधिकारियों की तरफ से उन्हें इस घटना की जानकारी दी गई है। माता-पिता ने कहा है कि वो गहरे सदमे में हैं।
At first,we didnt believe it but later higher authorities told us what had happened.Were under deep shock.Our son faced many challenges: Parents of Col Santosh Babu,Commanding Officer,16 Bihar regiment who lost his life in violent face-off with Chinese soldiers in Galwan valley pic.twitter.com/m0LggsLCPO
— ANI (@ANI) June 17, 2020
सोमवार रात 11:30 बजे शुरू हुई हिंसा
सूत्रों की तरफ से बताया जा रहा है कि सारा मसला सोमवार रात 11:30 बजे से शुरू हुआ था। उस समय दोनों तरफ से जवानों का पीछे हटने का सिलसिला जारी था। इसी समय कर्नल संतोष बाबू ने चीनी जवानों से पांच किलोमीटर पीछे चले जाने को कहा। चीन की सेना इसी बात से भड़क गई और उसने अपशब्द कहने शुरू कर दिए। इसके बाद दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई और फिर चीनी जवानों ने पत्थर और सरिया से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि चीन को भी भारतीय सेना की तरफ से करारा जवाब दिया गया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार तड़के चीनी जवानों का हमला जारी था।












Click it and Unblock the Notifications