रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया BRO निर्मित एक्सल रोड का उद्घाटन , चीन को दिया सख्त संदेश

गंगटोक। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दार्जिलिंग के सुकना से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सिक्किम में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की तरफ से बनाए गए सड़क का उद्घाटन किया, इस खास मौके पर जवानों को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि मैं आप सबको यह भी बताना चाहता हूं कि BRO की तरफ से सिक्किम के अधिकांश सीमावर्ती सड़कों का डबल लेन में अपग्रेडेशन किया जा रहा है। इसमें से ईस्ट सिक्किम में 65 किमी सड़क निर्माण-कार्य प्रगति पर है, और 55 किमी सड़क निर्माण योजना के तहत किया गया है।

Recommended Video

    Rajnath Singh ने Sukna War Memorial पर अर्पित की श्रद्धांजलि, शस्त्र पूजा भी की | वनइंडिया हिंदी
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन को दिया सख्त संदेश

    तो वहीं नॉर्थ सिक्किम में भारतमाला परियोजना के अन्तर्गत 'मंगन-चुगथांग-यूमेसेमडोंग' और 'चुगंथांग-लाचेन-जीमा-मुगुथांग-नाकुला' तक 225 किमी डबल लेन सड़क का निर्माण कार्य नियोजित है। ये कार्य 9 पैकेजों में नियोजित किए गए हैं, जिनकी अनुमानित लागत 5710 करोड़ रुपए है। रक्षा मंत्री ने कहा कि पुराने वैकल्पिक मार्ग NH-310 पर भारी मात्रा में भूस्खलन और सिंकिंग की संभावनाओं वाला क्षेत्र है। इससे बरसात के मौसम में यहां के लोगों और सेना को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब इस 19.35 किलोमीटर वैकल्पिक मार्ग NH-310 बन जाने से ये दिक्कतें दूर हो सकेंगी।

    'देश अपने वीर सपूतों को कभी भी भूल नहीं सकता है'

    अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत हमेशा अपने सभी पड़ोसियों के साथ अच्छा संबंध चाहा है, लेकिन हमारी ओर आंख उठाने वालों को हम करारा जवाब देना भी जानते हैं, हमारे जवानों ने हमारी सीमाओं, अखंडता और सार्वभौमिकता की रक्षा की खातिर समय-समय पर कुर्बानी दी है, देश अपने वीर सपूतों को कभी भी भूल नहीं सकता है और मातृभूमि की ओर नापाक नजर रखने वालों को हम कभी नहीं छोड़ेंगे।

    'चीन और भारत के बीच बॉर्डर पर शांति होनी चाहिए'

    रक्षामंत्री ने कहा कि भारत चाहता है कि चीन और भारत के बीच बॉर्डर पर शांति होनी चाहिए और तनाव खत्म होना चाहिए, लेकिन मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि हमारी सेना किसी को भी देश की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं करने देगी।मालूम हो कि सड़क का उद्घाटन करने से पहले LAC के पास रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दशहरे के शुभ पर्व पर आज एलएसी के पास नाथुला दर्रे पर सैनिकों के साथ शस्त्र पूजन भी किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+