एयर स्पेस उल्लंघन को लेकर भारत-चीन के बीच सैन्य वार्ता, कहा-बॉर्डर से दूर रहें चीनी फाइटर जेट

नई दिल्ली, 05 अगस्त: भारत और चीन ने मंगलवार को पूर्वी लद्दाख में चुशुल-मोल्डो मीटिंग प्वाइंट पर विशेष दौर की सैन्य वार्ता की। दोनों के देशों के बीच यह वार्ता पिछले 45 दिनों में चीनी पक्ष द्वारा इस क्षेत्र में किए एयर स्पेस के उल्लंघन और उकसावे की गतिविधियों को लेकर हुई। भारतीय वायु सेना ने पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में हवाई क्षेत्र और तय मापदंडों का उल्लंघन करने के चीनी प्रयासों को कड़ी चुनौती दी है।

India, China held military talks this week to discuss air space violations

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में भारत ने चीनी पक्ष को साफ कर दिया कि विमान उड़ते वक्त अपनी सीमा में रहें। साथ ही वे एलएसी और 10 किमी सीबीएम लाइन का पालन करें।। सरकारी सूत्रों ने कहा, सैन्य वार्ता के दौरान भारतीय पक्ष ने पूर्वी लद्दाख सेक्टर के पास एक महीने से अधिक समय से चीनी उड़ान गतिविधियों पर कड़ी आपत्ति जताई और उन्हें इस तरह की भड़काऊ गतिविधियों से बचने के लिए कहा। साथ ही चीन को कहा कि, उनके फाइटर प्लेन बॉर्डर से दूर रहें।

दोनों पक्षों के बीच वार्ता में सेना के प्रतिनिधियों के साथ दोनों पक्षों के वायु सेना के अधिकारी शामिल थे। भारत और चीन के बीच यह सैन्य वार्ता ऐसे समय में भी हुई है जब चीन के अमेरिका सहित कई देशों के साथ तनावपूर्ण संबंध हैं। ताइवान की एक हाई-प्रोफाइल अमेरिकी यात्रा और जापानी विशेष आर्थिक क्षेत्र में बैलिस्टिक मिसाइलों की गोलीबारी के चलते इस क्षेत्र में काफी तनाव देखा जा रहा है।

भारतीय वायु सेना का प्रतिनिधित्व ऑपरेशंस शाखा से एयर कमोडोर अमित शर्मा ने किया। जबकि चीन की ओर एक समकक्ष रैंक का अधिकारी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की वायु सेना की ओर से चर्चा के लिए आया था। सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व लेफ्टिनेंट जनरल ए सेनगुप्ता की अध्यक्षता में फायर एंड फ्यूरी कोर के एक मेजर जनरल रैंक के अधिकारी द्वारा किया गया था।

चीन ने भारतीय वायु सेना द्वारा तिब्बत क्षेत्र में उनके द्वारा नियंत्रित क्षेत्र के भीतर संचालित चीनी वायु सेना के विमानों का पता लगाने के लिए अपनी क्षमता को उन्नत करने के बारे में शिकायत की। दोनों वायु सेनाओं के बीच टकराव पिछले सप्ताह जून में शुरू हुआ था। 25 जून को एक PLAAF J-11 लड़ाकू विमान ने पूर्वी लद्दाख में एक फ्रिक्शन प्वाइंट के बहुत करीब से सुबह 4 बजे के आसपास उड़ान भरी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+