MP News : कूनो में फिर गूंजी चीतों की किलकारी, मादा चीता KGP12 ने दिया 4 शावकों को जन्म; संख्या बढ़कर 56

भारत में चीता पुनर्प्रस्तुति, कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता केजीपी12 को चार शावकों के जन्म के साथ आगे बढ़ रही है। इस जन्म से राष्ट्रीय चीता की संख्या बढ़कर 56 हो गई है, जो मध्य प्रदेश से संचालित प्रोजेक्ट चीता के तहत बेहतर प्राकृतिक प्रजनन की स्थिति और चल रहे संरक्षण प्रयासों का संकेत देता है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से चीता संरक्षण को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने 18 सितंबर 2026 को चार नन्हे शावकों को जन्म दिया है। चार नए शावकों के जन्म के साथ ही भारत में जीवित चीतों की संख्या 52 से बढ़कर 56हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे प्रोजेक्ट चीता के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया है।

Cheetah Cubs Born at Kuno

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 17 सितंबर 2022 को कूनो राष्ट्रीय उद्यान से शुरू हुई चीता पुनर्स्थापना की यात्रा अब एक नए पड़ाव पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि कूनो में जन्मे चार नन्हे शावक चीता संरक्षण की यात्रा में आशा, जीवटता और सफलता का सुंदर प्रतीक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रोजेक्ट चीता के चार वर्ष पूरे होने के अगले ही दिन भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने चार शावकों को जन्म दिया। यह उपलब्धि इस बात का संकेत है कि कूनो का प्राकृतिक वातावरण चीतों के प्रजनन और संरक्षण के लिए अनुकूल बन रहा है। उन्होंने प्रोजेक्ट चीता से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, वन्यजीव विशेषज्ञों, पशु चिकित्सकों और मैदानी अमले को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भारत में अब 56 जीवित चीते

चार नए शावकों के जन्म के बाद भारत में चीतों का कुनबा बढ़कर 56 हो गया है। वहीं, भारत में जन्मे चीतों की संख्या अब 36 हो गई है। मुख्यमंत्री के अनुसार, चार नए शावकों का जन्म भारत में चीता संरक्षण और प्राकृतिक प्रजनन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

चीता पुनर्स्थापना यात्रा का क्रम:

*17 सितंबर 2022: नामीबिया से 8 चीते कूनो लाए गए।

*फरवरी 2023: दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते भारत लाए गए।

*फरवरी 2026: बोत्सवाना से 9 चीते भारत लाए गए।

*पुनर्स्थापना और भारत में हुए प्रजनन के बाद अब कुल 56 जीवित चीते हैं।

*KGP12 के चार शावकों के जन्म के साथ भारत में जन्मी चीता पीढ़ी का विस्तार हुआ है।

कूनो और गांधी सागर में हो रहा चीता संरक्षण

मध्य प्रदेश वर्तमान में प्रोजेक्ट चीता का प्रमुख केंद्र है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान के साथ गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में भी चीता संरक्षण का विस्तार किया गया है। चार नए शावकों के जन्म के बाद कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों की संख्या 53 और मध्य प्रदेश में कुल चीतों की संख्या 56 बताई गई है।

प्रधानमंत्री मोदी की पहल से शुरू हुआ था प्रोजेक्ट चीता

भारत में चीता पुनर्स्थापना की शुरुआत 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से लाए गए आठ चीतों के साथ हुई थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना से भी चीते भारत लाए गए। अब भारत में चीता संरक्षण केवल पुनर्स्थापना तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि यह प्रजनन और नई पीढ़ी के संरक्षण के चरण में भी पहुंच चुका है।

मध्य प्रदेश में संरक्षण और निगरानी पर जोर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रोजेक्ट चीता के संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा पर लगातार काम किया जा रहा है। वन विभाग, वन्यजीव विशेषज्ञ, पशु चिकित्सक और मैदानी अमला चीतों की सुरक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, निगरानी और उनके आवास प्रबंधन का कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कूनो में चार नए शावकों का जन्म चीता संरक्षण की इस यात्रा में एक नई उम्मीद और महत्वपूर्ण अध्याय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+